

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – ISRO makes its mark in space: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइज़ेशन (ISRO) 15 दिसंबर को अमेरिका से 6.5 टन का ब्लूबर्ड-6 सैटेलाइट लॉन्च करेगा। इस सैटेलाइट को अमेरिकी कंपनी AST स्पेस मोबाइल ने बनाया है। इसे भारत के सबसे पावरफुल रॉकेट LVM 3 से लो अर्थ ऑर्बिट में भेजा जाएगा। ब्लूबर्ड-6 अब तक लॉन्च किए गए सबसे भारी कमर्शियल सैटेलाइट में से एक है। इसे 19 अक्टूबर को अमेरिका से भारत लाया गया था। लॉन्च श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से किया जाएगा।
ब्लू-बर्ड-6 एक ब्लॉक-2 उपग्रह है। एएसटी स्पेस मोबाइल की योजना ऐसे कई उपग्रहों को लॉन्च करके लगातार सेवा प्रदान करने की है। 2026 तक और उपग्रह लॉन्च करने की योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य उन जगहों पर तेज, निर्बाध डायरेक्ट-टू-डिवाइस मोबाइल ब्रॉडबैंड सेवा प्रदान करके डिजिटल डिवाइड को पाटना है जहां मोबाइल नेटवर्क कवरेज खराब है या बिल्कुल नहीं है। ब्लू-बर्ड उपग्रहों को बहुत अधिक बैंडविड्थ देने के लिए डिजाइन किया गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


