

बैंकॉक (वीकैंड रिपोर्ट)- Goa fire incident : गोवा नाइट क्लब बिर्च बे रोमियो लेन आग मामले के मुख्य आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा के डिपोर्टेशन का प्रोसेस शुरू हो गया है। थाई पुलिस भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर दोनों भाइयों को बैंकॉक से दिल्ली ले गई है। लूथरा ब्रदर्स आज दोपहर तक दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेंगे, जहां गोवा पुलिस की एक टीम उन्हें कस्टडी में लेगी और फिर उन्हें ट्रांजिट रिमांड के लिए पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा।
6 दिसंबर को गोवा के बिर्च नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद लूथरा ब्रदर्स भारत छोड़कर थाईलैंड चले गए थे। थाई पुलिस ने उन्हें 11 दिसंबर को फुकेट में हिरासत में लिया था। उन पर बिना मर्डर और लापरवाही का आरोप लगाया गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


