

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Drugs Recover… केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी), नौसेना और गुजरात पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में 3,132 किलोग्राम मादक पदार्थ की एक बड़ी खेप को जब्त करने में सफलता प्राप्त की। शाह ने कहा कि यह ऐतिहासिक सफलता देश को मादक पदार्थ मुक्त बनाने की दिशा में मोदी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
Drugs Recover… नौका से गिरफ्तार किए गए पांच लोगों के ईरानी या पाकिस्तानी नागरिक होने का संदेह है। एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनके पास से राष्ट्रीयता का कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है।भारतीय नौसेना ने बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ भारतीय नौसेना ने लगभग 3300 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ (3089 किलोग्राम चरस, 158 किलोग्राम मेथामफेटामाइन 25 किलोग्राम मॉर्फिन) ले जा रहे एक संदिग्ध नौका को पकड़ा। अबतक सबसे अधिक जब्त किया मादक पदार्थ है। पकड़ी गई नौका और चालक दल के सदस्यों के साथ-साथ प्रतिबंधित पदार्थों को भी भारतीय बंदरगाह पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंप दिया गया है।’
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


