

इस्लामाबाद (वीकैंड रिपोर्ट)- Islamabad Hospital Fire : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) अस्पताल के गायनेकोलॉजी वार्ड स्थित नर्सरी में आग लगने से 15 नवजात शिशुओं की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नर्सरी में लगे एयर-कंडीशनर (AC) के कंप्रेसर में विस्फोट होने के बाद आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां मौजूद नवजात शिशु गंभीर रूप से प्रभावित हुए।
Islamabad Hospital Fire : अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, घटना के समय नर्सरी में कुल 16 नवजात शिशु मौजूद थे। बचाव दल ने तुरंत राहत और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन 15 बच्चों को नहीं बचाया जा सका। केवल एक नवजात शिशु को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता मिली।
हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के बाद कूलिंग ऑपरेशन चलाया गया ताकि दोबारा आग भड़कने का खतरा न रहे। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दुखद हादसे ने पूरे पाकिस्तान को झकझोर कर रख दिया है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


