

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Update For CBSE Students… इस समय केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं ली जा रही हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक बड़ी अपडेट सामने आई है कि सीबीएसई बोर्ड ओपन बुक एग्जाम सिस्टम को लागू करने की तैयारी कर रहा है। तमाम मीडिया रिपोर्ट में इस बारे में अलग-अलग जानकारी भी सामने आ रही है। इनमें से एक में यह भी कहा गया है कि बोर्ड ने फिलहाल कुछ स्कूलों को परीक्षण के तौर पर 9वीं से 12वीं कक्षाओं के लिए ओबीई एग्जाम करने का प्रस्ताव भी भेजा है।
Update For CBSE Students… हालांकि, अब इस संबंध मे ताजा अपडेट सामने आई है, जिसमें मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड की ओर से कहा गया है कि फिलहाल CBSE इस सिस्टम की व्यवहार्यता की जांच करने के लिए बस एक स्टडी की शुरुआत करने की योजना बनाई जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


