

ग्वालियर (वीकैंड रिपोर्ट)- Crime News : सैयारा फिल्म युवाओं को काफी पसंद आ रही है। थिएटर के अंदर और बाहर की कई रील्स वायरल हो रही हैं। इन रील्स के बीच कुछ घटनाओं के वीडियो भी सामने आ रहे हैं। जैसे कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सैयारा फिल्म देखने के बाद दो लड़के गर्लफ्रेंड को लेकर आपस में ही भिड़ गए। इन युवकों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि जब ‘सैयारा’ फिल्म देखने के बाद दो युवक अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाहर निकले।
इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की शुरुआत हल्की बहस से हुई थी। लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि दोनों युवकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसों की बरसात कर दी। हालांकि इस मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


