

श्रीनगर (वीकैंड रिपोर्ट): Money Laundering Case : प्रवर्तन निदेशालय ने 250 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में जम्मू कश्मीर बैंक से संबंधित छह परिसरों में बृहस्पतिवार को छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईडी की छापेमारी जिन परिसरों पर हो रही है उनमें बैंक के पूर्व अध्यक्ष के परिसर भी शामिल हैं।
Money Laundering Case : उन्होंने बताया कि फर्जी आवासीय सोसाइटी ‘रिवर झेलम कॉपरेटिव हाउसिंग बिल्डिंग सोसाइटी’ के नाम पर फर्जीवाडा हुआ था। ईडी के श्रीनगर कार्यालय ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 17 के तहत छापे मारे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


