

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Punjab Govt Cultural Program : शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया मान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। वे बार-बार मान सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। कल ही उन्होंने जालंधर में प्रेस कांफ्रेंस करके सरकार को घेरा था और आज मजीठिया ने नया धमाका कर दिया है। उन्होंने एक पोस्ट करके जालंधर में होने वाले एक कार्यक्रम पर किए जा रहे खर्च पर सवाल उठाए हैं।
Punjab Govt Cultural Program : मजीठिया ने लिखा कि पंजाब सरकार के पास सामान्य कर्मचारियों को डीए देने के लिए पैसे नहीं हैं लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम पर करीब 81 लाख रुपये बर्बाद कर रहे हैं। जहां वह आज शाम वह मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मैनेजमेंट हैं मुख्यमंत्री साहिब। आपके बॉस अरविंद केजरीवाल के दौरों और सैर-सपाटे, विज्ञापन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, रैलियों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है, लेकिन कर्मचारियों और अन्य पंजाबियों के लिए कुछ भी नहीं है, जिनका 2022 के चुनावों में वादा किया गया था। मजीठिया की पोस्ट के मुताबिक 81 लाख में से 20 लाख तो टेंट पर खर्च किए जा रहे हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


