

मोहाली (वीकैंड रिपोर्ट)- Raghav Chadha Name Missing from Voter List : पंजाब में चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के तहत जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दावा किया है कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में उनका नाम शामिल नहीं है और उन्हें ‘स्थानांतरित’ (Shifted) श्रेणी में डालकर सूची से हटाने की कोशिश की गई है। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए राघव चड्ढा ने इसे सामान्य प्रशासनिक त्रुटि मानने से इनकार कर दिया और पूरे मामले को राजनीतिक प्रतिशोध से जोड़ते हुए गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
‘मेरा वोट मोहाली में दर्ज, फिर शिफ्टेड कैसे?’
राघव चड्ढा ने कहा कि उनका वोटर आईडी पंजाब के मोहाली में पंजीकृत है। ऐसे में उन्हें ‘शिफ्टेड’ श्रेणी में डालने का फैसला समझ से परे है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर उन्हें किस आधार पर और किसके निर्देश पर स्थानांतरित मतदाता के रूप में चिन्हित किया गया। उनका कहना है कि यह केवल एक क्लेरिकल या तकनीकी गलती नहीं लगती, बल्कि इसके पीछे किसी प्रकार की मंशा नजर आती है।
ड्राफ्ट चरण में है प्रक्रिया, नाम जुड़वाने का विकल्प खुला
सांसद ने बताया कि फिलहाल SIR प्रक्रिया ड्राफ्ट चरण में है और चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार उनके पास अपना नाम दोबारा शामिल करवाने का अधिकार मौजूद है। उन्होंने कहा कि वे चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित सभी कानूनी और प्रशासनिक उपायों का उपयोग करेंगे।
Raghav Chadha Name Missing from Voter List : राजनीतिक प्रतिशोध का लगाया आरोप
राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि उनके भाजपा में शामिल होने के बाद उनके खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट किसी भी राजनीतिक दल की निजी संपत्ति नहीं है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में राजनीतिक भावना हावी होती दिखाई दे रही है और कुछ लोग इस मुद्दे को लेकर बेहद नाराज हैं।
चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर बढ़ी नजरें
राघव चड्ढा के आरोपों के बाद अब पंजाब की वोटर सूची संशोधन प्रक्रिया पर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों की नजरें टिक गई हैं। आने वाले दिनों में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि चुनाव आयोग इस मामले में क्या स्पष्टीकरण देता है और सांसद का नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल होता है या नहीं।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


