

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Dinesh Dhall Joins BJP : जालंधर की राजनीति में मंगलवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। जालंधर नॉर्थ के पूर्व हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल ने आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। उनके इस फैसले को आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी ने कुछ समय पहले ही दिनेश ढल्ल को जालंधर नॉर्थ हलका इंचार्ज के पद से हटाकर उनकी जगह विनीत धीर को नई जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके कुछ घंटों बाद ही दिनेश ढल्ल के भाजपा में शामिल होने की खबर सामने आ गई।
BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुए शामिल
स्थानीय होटल में आयोजित भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिनेश ढल्ल ने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका पार्टी में स्वागत किया।
Dinesh Dhall Joins BJP : जालंधर नॉर्थ की राजनीति में बढ़ी हलचल
दिनेश ढल्ल के भाजपा में शामिल होने को जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस घटनाक्रम का असर क्षेत्र की आगामी राजनीतिक रणनीतियों और संगठनात्मक समीकरणों पर पड़ सकता है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


