

वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट)- International News : इजराइल और ईरान के बीच युद्ध जारी है। आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि दोनों देशों में युद्ध विराम हो गया है ईरान ने इजराइल पर 6 बार बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक मिसाइल बीर्शेबा शहर में एक इमारत पर गिरी। मेडिकल टीम ने बताया कि 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा घायल हैं। इस्राइल की आपातकालीन सेवा ने कहा कि बीरशेवा में हुए ईरानी हमले में सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
इस्राइल हवाई अड्डा प्राधिकरण ने कहा कि ईरान की ओर से की गई बमबारी के कारण उन्हें हवाई क्षेत्र को सभी यात्री विमानों के लिए बंद करना पड़ा। इनके मंगलवार को उतरने और उड़ान भरने की उम्मीद थी। कुछ उड़ानों को भूमध्य सागर के ऊपर चक्कर लगाने के लिए बाध्य होना पड़ा। इस्राइल पर हमलों के बाद अब ईरान ने संघर्ष विराम का एलान कर दिया है। ईरान ने कहा कि हमने आखिरी मिसाइल हमले पूरे कर लिए हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


