
इस्लामाबाद (वीकैंड रिपोर्ट)- Pakistan Petrol Diesel Price Hike : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर अब पाकिस्तान पर भी साफ दिखाई देने लगा है। आर्थिक संकट और लगातार बढ़ती महंगाई से जूझ रहे पाकिस्तान में सरकार ने पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल की कीमतों में एक बार फिर बड़ा इजाफा कर दिया है। इस फैसले से आम लोगों पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ने की आशंका है।
डॉन (Dawn) की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 13.18 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल की कीमत में 13.80 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई दरें लागू होने के बाद पेट्रोल की कीमत 310.71 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल की कीमत 323.30 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गई है।
पाकिस्तान के पेट्रोलियम डिवीजन ने नई कीमतों को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव और बढ़ती लागत के कारण यह फैसला लेना पड़ा।
Pakistan Petrol Diesel Price Hike : विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर परिवहन, खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं पर पड़ेगा। पहले से महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लोगों के लिए यह फैसला नई मुश्किलें खड़ी कर सकता है।
गौरतलब है कि हाल के महीनों में पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। कुछ समय पहले सरकार ने ईंधन की कीमतों में कटौती कर राहत दी थी, लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते एक बार फिर दाम बढ़ा दिए गए हैं।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


