

जयपुर (वीकैंड रिपोर्ट): राजस्थान में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच राजधानी जयपुर से इससे जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। यहां के सुभाष चौक से मंगलवार की सुबह एक ही परिवार के 26 लोग कोरोना की चपेट में पाए गए हैं।
जयपुर के सीएमएचओ डॉक्टर नरोत्तम शर्मा ने कहा, सात दिन पहले यहां कोविड-19 का पहला मरीज मिला था। हमने उसे आइसोलेट कर दिया और उसके परिवार के सभी 26 सदस्यों के नमूने जांच के लिए इक_ा किए। कल रात रिपोर्ट आई है और वे सभी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जयपुर का यह पहला मामला है जब एक ही घर से इतने सारे पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


