

चंडीगढ़ (वीकेंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Alert : पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत मौसम विभाग (IMD) की ओर से राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोगों के मोबाइल फोन पर Emergency Warning अलर्ट भी भेजा गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का दौर जारी है। वहीं लुधियाना, अमृतसर और आसपास के क्षेत्रों में भी अगले कुछ घंटों के दौरान भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। लुधियाना में रातभर काले बादल छाए रहने और कई इलाकों में जोरदार बारिश की आशंका व्यक्त की गई है।
Punjab Weather Alert : मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि, तेज बारिश और हवाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


