मेष: आज इस राशि से चन्द्रमा कर्म भावगत गोचर में होंगे। जिससे कारोबारी जीवन में प्रगति हेतु अधिकारियों के साथ कोई खास बैठक होगी। जिसमें सभी प्रयासों की समीक्षा होने के आसार होंगे। यानी आज का दिन आपको धन लाभ एवं सम्मान को देने वाला होगा। किन्तु संतान पक्ष आपकी बातों से कुछ परेशान होगा।
वृषभ: आज इस राशि से भाग्य भावगत चन्द्रमा गोचर में होंगे। जो आपको राजनैतिक एवं सामाजिक जीवन में और सक्रिय कर सकता है। लोगों के मध्य विश्वास एवं सम्मान पाने की स्थिति में होगे। पत्नी एवं बच्चों को लेकर परेशान होंगे। स्वास्थ्य सामान्य तौर पर ठीक होगा। सम्पत्ति के मामलों में भाग-दौड़ करना होगा।
मिथुन: आज इस राशि के अष्टम भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। आप संबंधित प्रशासन एवं सरकार की योजनाओं को संचालित करने के अवसरों को प्राप्त करने में लगे हुये होंगे। विरोधी आपके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर सकते है। स्वास्थ्य में कुछ पीड़ाओं की स्थिति होगी। पे्रम संबधों में साथी परेशानी दे सकता है।
कर्क: आज इस राशि के दारा भावगत चन्द्रमा गोचर में होंगे। जिससे आप किसी जनकल्याण की योजनाओं में संलग्न होंगे। राजनैतिक एवं सामाजिक मामलो में सक्रिय होकर लोगों को रोजगार दिलाने के प्रयास कर सकते हैं। पत्नी एवं बच्चों के साथ अच्छा तालमेल होगा। गुप्तांगों की पीड़ायें आपको परेशान कर सकती हैं।
सिंह: आज इस राशि से रोग भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जो आपको धन एवं व्यापार के मामलों में बढ़त को देने वाला होगा। यानी आपको धन लाभ प्राप्त होगा। चन्द्रमा ने ऐसे संकेत दिये हंै। राजनैतिक एवं सामाजिक जीवन में बढ़त होगी। विदेश के संदर्भों मे भी लाभ होगा। किन्तु सेहत को लेकर कुछ परेशान होंगे।
कन्या: आज इस राशि से सुत भावगत चन्द्र का गोचर होगा। जो आपको पुत्र एवं पुत्री की प्रगति के लिये प्रेरित करने वाला होगा। उन्हें आजीविका एवं कौशल के क्षेत्रों में आगे बढ़ाने की मुहिम जोर पकड़ सकती है। पे्रम संबंध अच्छे होंगे। सेवा एवं व्यापार में आपकी परेशानी के बढऩे तथा काम के खराब होने की स्थिति होगी।
तुला: आज इस राशि से सुख भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जो आपको वाहन एवं भवन की किस्त को लेकर कुछ परेशान कर सकता है। सेहत के लिये दिन ज्यादा अच्छा नहीं होगा। जिससे आप परेशान हो सकते हैं। पत्नी एवं बच्चों को लेकर कुछ अनबन की स्थिति होगी। जिससे तनाव का दौर होगा। धैर्य जरूरी होगा।
वृश्चिक: आज इस राशि से पराक्रम भावगत चन्द्रमा का भ्रमण होगा। जिससे आपको राजनैतिक एवं सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। आप अपने कामों को तय समय से करने में संलग्न होगे। आज परोपकार के कामों को करने की मंशा होगी। विदेश एवं निवेश में आपको आत्मचिंतन करने की जरूरत होगी।
धनु: आज इस राशि से धन भावगत चन्द्रमा का भ्रमण होगा। जो आपको संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह एवं भरोसा दिलाने के लिये उत्पे्ररित कर सकता है। धन मामलों में अधिक व्यय की स्थिति होगी। परिवार के साथ घुले मिले हुये होगे। पे्रम संबंधों में साथी आपकी आशा के विपरीत जा सकता है।
मकर: आज इस राशि से लग्न भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जो आपको कारोबारी एवं तकनीक तथा राजनैतिक जीवन में अच्छे अवसरों को देने वाला होगा। यानी आप अधिक लाभ की तरफ रूख कर सकते हैं। सेहत के लिये आज का दिन अच्छा होगा। वैवाहिक जीवन में खुशी होगी। किन्तु कानूनी मामलों में परेशान होंगे।
कुम्भ: आज इस राशि से व्यय भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि संबंधित कार्य तय समय में पूरे हो। जिससे धन एवं समय की बबादज़्ी न हो। विदेश एवं निवेश के मामलों में आपको फायदा होगा। आज आपका धन अधिक व्यय होगा। सेहत में पीड़ाओं की स्थिति से परेशान होंगे।
मीन: आज इस राशि से आय भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जो आपको कारोबारी एवं संबंधित सेवाओं में लाभ के अवसरों को देने वाला होगा। आज फिल्म एवं अभिनय की दुनियां में आप अच्छी स्थिति को पाने में लगे होंगे। पत्नी एवं बच्चों के साथ लगाव होगा। किसी रिश्तेदार को लेकर आप अन्तर मन में परेशान होंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------