





अमृतसर (वीकेंड रिपोर्ट) Kunwar Vijay Partap Singh Resigned : पंजाब की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है। अमृतसर से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट डाली है। उन्होंने अमृतसर के लोगों के नाम एक भावुक संदेश जारी करते हुए अपने राजनीतिक सफर, बतौर विधायक किए गए कार्यों और पंजाब के भविष्य को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं।
कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपने संदेश में अमृतसर के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह जनता से मिले प्यार और सम्मान के लिए जीवनभर ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और परमात्मा के आशीर्वाद से पंजाब को नशा, फिरौती, गैंगस्टरवाद और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से मुक्त कर दोबारा एक प्रगतिशील और अग्रणी राज्य बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है।

विधायक के तौर पर 90 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का दावा
Kunwar Vijay Partap Singh Resigned : अपने कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि उन्होंने विधायक के तौर पर अपने लगभग 90 प्रतिशत लक्ष्य पूरे कर लिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्षद, मेयर और सांसद के कार्यक्षेत्र अलग-अलग होते हैं और विधायक की जिम्मेदारियां उनसे भिन्न हैं। उनके द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों का विवरण अखबारों और उनके फेसबुक पेज पर भी उपलब्ध है।
विधानसभा में उठाए अमृतसर के स्थानीय मुद्दे
कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि उन्होंने हमेशा पंजाब विधानसभा में अमृतसर के लोगों की आवाज बुलंद की। उन्होंने पानी, सीवरेज, सर्किट हाउस, कंपनी बाग, गंदे नाले, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, सरकारी मेडिकल कॉलेज, सरूप रानी कॉलेज और बरगाड़ी बेअदबी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने दावा किया कि पहली बार विधानसभा में गलियों और मोहल्लों के नाम लेकर क्षेत्रवार स्थानीय समस्याओं को सदन में उठाया गया।
राजनीति में ‘माई-बाप कल्चर’ खत्म करने का दावा
अपने संदेश में उन्होंने अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति से ‘माई-बाप कल्चर’ को खत्म करने का प्रयास किया और जनता को ही अपना प्रेरणास्रोत मानकर काम किया।

Kunwar Vijay Partap Singh Resigned : आगे की राजनीति का उद्देश्य स्वच्छ प्रशासन और ‘पंजाब फर्स्ट’
भविष्य की रणनीति पर बात करते हुए कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि वह जनता के साथ मिलकर आगे की रणनीति तैयार करेंगे। उनका उद्देश्य साफ-सुथरी राजनीति और स्वच्छ प्रशासन सुनिश्चित करना होगा।
उन्होंने अपने संदेश के अंत में स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनका एकमात्र मकसद ‘पंजाब फर्स्ट’ है और इसके अलावा उनका कोई निजी स्वार्थ नहीं है।
उनके इस ऐलान के बाद पंजाब की राजनीति में आने वाले दिनों में नए राजनीतिक समीकरण और भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज होने की संभावना है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


