





पटियाला (वीकैंड रिपोर्ट)- Patiala Bridge Collapse : पंजाब के पटियाला जिले में एक बड़ा और भयावह हादसा सामने आया है। पटियाला-संगरूर बाईपास पर गांव पसियाना के नजदीक भाखड़ा नहर पर बना पुल अचानक ढह गया। हादसे के समय पुल से गुजर रहे दो भारी ट्रक भी टूटे हुए हिस्से के साथ नीचे मलबे में जा धंसे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की भयावहता उस समय और बढ़ गई, जब मलबे में फंसे दो ट्रकों में से एक में अचानक आग लग गई। ट्रक से उठती आग की ऊंची लपटों को देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग
पुल ढहने की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं। मलबे में फंसे ट्रक में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत की। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हादसे के कारण पटियाला-संगरूर बाईपास पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने और राहत कार्यों में जुटी हुई हैं।
Patiala Bridge Collapse : पुल गिरने की वजह स्पष्ट नहीं, जांच के बाद होगा खुलासा
भाखड़ा नहर पर बना पुल अचानक किस वजह से ढहा, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पुल की संरचनात्मक स्थिति, तकनीकी खामियों और अन्य संभावित कारणों की जांच के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आ सकेगी। वहीं, इस दुर्घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान को लेकर अभी तक प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है और प्रशासन की विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
View this post on Instagram
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


