

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : कोरोना का कहर लगातार जारी है गुरुवार को सुबह हुई मौत के बाद जिले में 25 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिले हैं। गुरुवार को 25 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिले में कुल संक्रमिंतों की संख्या 673 हो गई है। गुरुवार को सामने आए मामलो में 6 भार्गव कैंप से, अवतार नगर गली नं 13 से 4, अलावा सराभा नगर, जीटीबी नगर, राजा गार्डन, शाहकोट के इलाकों से लोग शामिल हैं।
आपको बता दें इससे पहले गुरुवार को कोरोना के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है जिसकी पहचान गुड़ मंडी निवासी 65 वर्षीय मुशताक अहमद के तौर पर हुई है। भले ही हर रोज कोरोना पॉजिटिव मरीज धड़ाधड़ मिल रहे हैं पर कुछ लोग सोशल डिस्टेंसिग की जरा भी परवाह नहीं करते जिस कारण कोरोना पॉजिटिव केसों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
Please like our page www.facebook.com/weekendreport
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


