

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : कोरोना के कारण गुरुवार को 19वीं मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय व्यक्ति जो की इलाज के लिए लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती थी की इलाज के दौरान कोरोना के कारण मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति पहले से ही हार्ट व बल्ड प्रैशर की बिमारी से पीड़ीत था और बाद में उसका कोरोना टैस्ट भी पॉजिटिव आ गया था। पहले उसे जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था तथा बाद में तबियत खराब होने के चलते उसे लुधियाना रैफर कर दिया गया था जहां उसने गुरुवार को दम तौड़ दिया। इसके बाद जिले में कोरोना से मरने वालों की गिनती 19 हो गई है।
Please Like Our Page www.facebook.com/weekendreport
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


