

बगदाद (वीकेंड रिपोर्ट) FIRE AT SHOPPING MALL : इराक के एक हाइपरमार्केट में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 50 लोगों की मौत हो गई है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा पूर्वी इराक के अल-कुत शहर में हुआ। प्रांतीय गवर्नर के हवाले से यह जानकारी दी गई है। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि पांच मंजिला इमारत में रात भर आग की लपटें उठती रहीं।
FIRE AT SHOPPING MALL : दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इसके साथ ही, प्रांतीय गवर्नर ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। इसके शुरुआती नतीजे 48 घंटों के भीतर घोषित किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि घटना को देखते हुए हमने इमारत और मॉल के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


