

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Jalandhar News : पंजाब सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है,यह बात आज राज्य के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने दोहराई।
यहां सर्किट हाउस में जालंधर सुधार ट्रस्ट की अध्यक्ष राजविंदर कौर थियाडा, हलका प्रभारी नितिन कोहली, आप नेता दिनेश ढल्ल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ज) अमनिंदर कौर, स्टेट जी.एस.टी विभाग के सीनियर अधिकारियों और व्यापारियों के साथ कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार व्यापारी वर्ग के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और उनके कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
Jalandhar News : भगत ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि व्यापारियों को अपने व्यापार के दौरान किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। व्यापारियों की मांगों और समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार व्यापारियों की सुविधा और विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और जल्द ही व्यापारी वर्ग की समस्याओं का उचित समाधान निकालकर उन्हें राहत प्रदान की जाएगी।
व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे ज़िला स्तर पर उठाई जा रही शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही, राज्य स्तर के मसलों को मुख्यमंत्री तक पहुचाकर शीघ्र निपटारे का आश्वासन दिया गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


