

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Govinda will start dancing again soon, condition improving… बॉलीवुड अभिनेता और राजनेता गोविंदा मंगलवार की सुबह दुर्घटनावश गोली लगने से घायल हो गए थे। गोविंदा ने बाद में एक बयान जारी कर अपने प्रशंसकों को बताया कि डॉक्टरों ने गोली निकाल दी है और वह अपने प्रशंसकों के स्नेह और भगवान के आशीर्वाद से ठीक हैं।
इस बीच, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने खुलासा किया है कि अभिनेता की हालत में सुधार हो रहा है। उन्हें एक या दो दिन में छुट्टी भी मिल सकती है। यही नहीं, मीडिया से बात करते हुए सुनीता ने यह भी कहा कि कुछ महीने बाद सर फिर से डांस करने लगेंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


