

वाराणसी, 29 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- PM Modi Kashi visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भव्य रोड शो किया। करीब 14 किलोमीटर लंबे इस रोड शो के दौरान पूरा शहर उत्साह और देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। प्रधानमंत्री बनारस लोकोमोटिव वर्क्स गेस्ट हाउस से रवाना होकर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उनका पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया।
मंदिर के प्रवेश द्वार पर 108 बटुकों ने शंखनाद कर पीएम का स्वागत किया। इसके बाद PM नरेंद्र मोदी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना की। पांच पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। इस दौरान प्रधानमंत्री को माला पहनाई गई और त्रिपुंड लगाकर आशीर्वाद दिया गया।
PM Modi Kashi visit : रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
रोड शो के दौरान जगह-जगह भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए, जबकि पूरे रास्ते पीएम के काफिले पर फूलों की बारिश की गई। प्रधानमंत्री ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
हरदोई में करेंगे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन
मंदिर दर्शन के बाद पीएम सड़क मार्ग से एयरपोर्ट रवाना होंगे और वहां से हरदोई जाएंगे। यहां वह योगी आदित्यनाथ के साथ 594 किलोमीटर लंबेगंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ने वाला देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे में से एक माना जा रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


