

लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट) : Weather Update : पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। आज राज्य में कहीं धुप कहीं बारिश और कही बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया है। 25 से 27 तक पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को दिनभर मौसम शुष्क रहा। 24 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट है। हिमाचल में भी बादल फटने की घटनाएं बढ़ती जा रही है।
यह भी पढ़ें : Punjab School Holidays : पंजाब में फिर बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां, ये आदेश हुए जारी
Weather Update :
24 जुलाई यानि आज हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री तक रहेगा। 25 जुलाई को तेज बारिश का अलर्ट हैं। दिन का तापमान 32 और रात का 26 डिग्री तक रहेगा। 26 जुलाई को बारिश की संभावना। दिन का पारा 31 और न्यूनतम 26 डिग्री तक रहेगा। 27 जुलाई को बारिश का पूर्वानुमान। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 26 डिग्री तक रहेगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


