





जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar School Bomb Threat : पंजाब के जालंधर में दो प्रमुख शिक्षण संस्थानों APJ स्कूल और आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों स्कूलों को ईमेल के जरिए धमकी भेजी गई है। हैरानी की बात यह है कि धमकी भरे ईमेल में रेलवे ट्रैक को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। मामले की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित कर दिया। फिलहाल दोनों स्कूलों में छुट्टी घोषित नहीं की गई है। वहीं, धमकी की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।
ईमेल में बच्चों को सुरक्षित बचाने की बात
जानकारी के मुताबिक, धमकी भरे ईमेल में स्कूलों को निशाना बनाने के साथ बच्चों को सुरक्षित बचाने की चेतावनी भी लिखी गई है। APJ स्कूल से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, शुक्रवार सुबह स्कूल स्टाफ को धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिली। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।
Jalandhar School Bomb Threat : पहले भी मिल चुकी हैं स्कूलों को धमकियां
गौरतलब है कि इससे पहले भी APJ स्कूल समेत जालंधर के कई शिक्षण संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। ऐसे मामलों में पांच से अधिक बार धमकी भरे ईमेल सामने आने की बात कही गई है। हर बार पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को इसकी सूचना दी गई थी।
रेलवे ट्रैक को निशाना बनाने की भी धमकी
इस बार धमकी भरे ईमेल में स्कूलों के साथ रेलवे की पटरियों को उड़ाने की बात भी कही गई है। इससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। अब जांच का मुख्य फोकस ईमेल भेजने वाले की पहचान और धमकी की गंभीरता का पता लगाना है। फिलहाल पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों की जांच तथा आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


