

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना वायरस के लगातार मामलों के चलते कैप्टन सरकार ने वीरवार को बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य के हर शहर में शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू होगा। ये आदेश शुक्रवार से लागू होंगे। यानि कि अब दुकानें और होटल-रेस्टोरेंट भी सात बजे से पहले बंद करने होंगे। दुकानों और होटल-रेस्टोरेंटों संबंधी अभी टाइमिंग नहीं आई है। इसके अलावा जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और मोहाली में पंजाब सरकार ने कारों के अंदर तीन से ज्यादा लोगों के बैठने पर फिर से पाबंदी लगा दी है। इसके अलावा पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी सिर्फ 50 प्रतिशत लोग ही बैठ सकेंगे। साथ ही इन पांच प्रभावित शहरों में 50 प्रतिशत नान-असेंशियल दुकानें खुलेंगी। यानि कि एक दिन छोड़कर 50 प्रतिशत दुकानें खुला करेंगी।
Please like our page
https://www.facebook.com/weekendreport/
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


