

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- New Rules From 1 August 2026 India : हर नए महीने की शुरुआत के साथ कुछ नए नियम लागू होते हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और घरेलू बजट पर पड़ता है। 1 अगस्त 2026 से भी देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इनमें एलपीजी सिलेंडर की कीमत, रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग, क्रेडिट कार्ड नियम, ITR लेट फीस और CKYC 2.0 जैसे बड़े बदलाव शामिल हैं। अगर आप इन नए नियमों से अनजान रहे, तो आपको आर्थिक नुकसान या अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं 1 अगस्त से लागू होने वाले 5 बड़े बदलाव।
एलपीजी सिलेंडर के नए रेट होंगे जारी
हर महीने की पहली तारीख को तेल विपणन कंपनियां घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। 1 अगस्त को भी नए रेट जारी किए जाएंगे। यदि कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा होता है, तो होटल और रेस्टोरेंट में खाने-पीने का खर्च भी बढ़ सकता है।
तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नया टोकन सिस्टम
पश्चिम मध्य रेलवे 1 अगस्त से रिजर्वेशन काउंटरों पर तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नया टोकन सिस्टम लागू करेगा। इसका उद्देश्य लंबी कतारों और भीड़ को कम करना है।
- AC तत्काल टिकट: सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे तक टोकन
- Non-AC तत्काल टिकट: सुबह 9:00 बजे से 9:30 बजे तक टोकन
टोकन मिलने के बाद ही यात्री काउंटर से तत्काल टिकट बुक करा सकेंगे।
New Rules From 1 August 2026 India : क्रेडिट कार्ड और बैंकिंग नियमों में बदलाव
1 अगस्त से कुछ बैंक अपने क्रेडिट कार्ड शुल्क, रिवॉर्ड पॉइंट्स और अन्य सुविधाओं में बदलाव कर सकते हैं। हालांकि यह बदलाव सभी बैंकों पर लागू नहीं होगा। इसलिए कार्डधारकों को अपने बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर नए नियम जरूर जांच लेने चाहिए।
ITR लेट फाइल करने पर लगेगी पेनल्टी
31 जुलाई तक आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल नहीं करने वाले करदाताओं को अब 1 अगस्त से बिलेटेड ITR दाखिल करनी होगी। इसके साथ आय के अनुसार लेट फीस और अन्य जुर्माने का भुगतान करना पड़ सकता है। इसलिए जल्द से जल्द रिटर्न दाखिल करने की सलाह दी जा रही है।
CKYC 2.0 सिस्टम होगा लागू
1 अगस्त से बैंकिंग और वित्तीय संस्थानों में CKYC 2.0 (Central Know Your Customer) प्रणाली लागू होगी। इसके तहत प्रत्येक ग्राहक को 14 अंकों का यूनिक CKYC नंबर मिलेगा। इससे बैंक, बीमा कंपनी और म्यूचुअल फंड जैसी अलग-अलग संस्थाओं में बार-बार KYC दस्तावेज जमा कराने की आवश्यकता नहीं होगी। इन सभी बदलावों का सीधा असर आपकी बैंकिंग, टैक्स, यात्रा और घरेलू बजट पर पड़ सकता है। इसलिए नए नियमों की जानकारी पहले से रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


