

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- LPG New Rules 1 August 2026 : देशभर के LPG उपभोक्ताओं के लिए 1 अगस्त से कई महत्वपूर्ण नियम लागू होने जा रहे हैं। इन बदलावों का असर गैस सिलेंडर की बुकिंग, डिलीवरी, e-KYC, सब्सिडी और कनेक्शन से जुड़ी प्रक्रियाओं पर पड़ेगा। ऐसे में ग्राहकों को समय रहते अपने LPG कनेक्शन की जानकारी अपडेट कर लेना चाहिए, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
पारदर्शी सिलेंडर से मिलेगा नया अनुभव
LPG उपभोक्ताओं के लिए पारदर्शी (Transparent) कंपोजिट सिलेंडर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसकी खासियत यह है कि सिलेंडर में बची गैस का स्तर आसानी से देखा जा सकता है। कंपनी के मुताबिक यह सिलेंडर हल्का होने के साथ-साथ तेज डिलीवरी, पसंदीदा समय पर डिलीवरी और कम कागजी प्रक्रिया जैसी सुविधाएं भी प्रदान करता है।
LPG New Rules August 2026 : डिजिटल बुकिंग को मिलेगा बढ़ावा
नए नियमों के तहत ग्राहकों को LPG सिलेंडर की बुकिंग डिजिटल माध्यमों से करने की सलाह दी गई है। ऑनलाइन बुकिंग के बाद अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर सिलेंडर सीधे उपभोक्ता के घर तक पहुंचाएगा। इससे पूरी प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक आसान और पारदर्शी होगी।
OTP के बिना नहीं मिलेगी डिलीवरी
सिलेंडर की डिलीवरी के समय ग्राहक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर Delivery Authentication Code (DAC) या OTP भेजा जाएगा। गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए यह कोड डिलीवरी कर्मचारी को बताना अनिवार्य होगा। इसका उद्देश्य सही उपभोक्ता तक सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित करना है।
लॉक-इन पीरियड रहेगा लागू
LPG रिफिल के लिए पहले से लागू लॉक-इन अवधि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। शहरी क्षेत्रों के ग्राहकों के लिए यह अवधि 25 दिन, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 45 दिन रहेगी। इस अवधि से पहले नया रिफिल बुक नहीं किया जा सकेगा।
LPG New Rules August 2026 : अभी कर लें जरूरी जांच
1 अगस्त से पहले सभी LPG उपभोक्ताओं को अपने e-KYC, सब्सिडी की स्थिति, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और LPG कनेक्शन की जानकारी की जांच कर लेनी चाहिए। इससे नए नियम लागू होने के बाद गैस बुकिंग और डिलीवरी में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


