

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Airlines are price gouging amidst the crisis : एयरफेयर में अचानक बढ़ोतरी पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय सख्त रूख अपनाया है। कुछ एयरलाइंस के बढ़े हुए किरायों पर सरकार ने गंभीर नोटिस लिया है। यात्रियों को महंगा टिकट न देना पड़े, इसके लिए किराया सीमा लागू की गई है।
दिल्ली से हैदराबाद के बीच का हवाई किराया शनिवार को कई फ्लाइट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर 36 हजार से ज्यादा पहुंच गया है। बीते पांच दिनों में इंडिगो की 2500 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। इसके चलते उपलब्ध सीटों की संख्या घट गई। विमानन कंपनियों ने इस आपदा में अवसर देखा और हवाई किराए में भारी बढ़ोतरी कर दी।
ऐसी स्थिति में हवाई यात्री खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि बीते चार दिनों से सरकार ने भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया और आज शनिवार को सरकार की नींद टूटी। अब सरकार ने एयरलाइंस को निर्देश जारी कर ज्यादा किराया वसूलने पर कार्रवाई की बात कही है। सभी एयरलाइंस को नई तय की गई किराया सीमा का पालन करना अनिवार्य है। ये नियम स्थिति सामान्य होने तक लागू रहेंगे. मंत्रालय एयरफेयर पर रीयल-टाइम मॉनिटरिंग करेगा। इसके साथ ही नियम तोड़ने वाली एयरलाइंस पर तुरंत कार्रवाई होगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


