Weekly Horoscope 5 Nov to 11 Nov 2023 मेष राशि / Weekly Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) मेष राशि के जातकों का इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध का खूब ख्याल रखना होगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी व्यक्ति विशेष के साथ हुआ विवाद आपकी चिंता का कारण बनेगा। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचें और अपने अधिकारियों को मिलाकर चलें। करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। सप्ताह के मध्य में परिवार के संतान से जुड़ी चिंता सताएगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Weight Loss Exercise : बढ़ते वजन और पेट की चर्बी कई लोगों की परेशानी का सबब बनी हुई है। कुछ ऐसी आसान एक्सरसाइज हैं जिन्हें आप अपने घर पर बड़ी आसानी से कर सकते हैं। इनमें अधिक मेहनत भी नहीं लगती क्योंकि इन्हें किसी दीवार का सहारा लेकर किया जाता है। पेट की चर्बी को गायब करने के लिए आप इन एक्सरसाइज को अपना कर रिजल्ट देख सकते हैं। जैसे कि वाल लेग रेज, इस एक्सरसाइज से आपके पैर के निचले भाग में खिचाव होता है और पेट के बीच में जोर पड़ता है। इसे करने के…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Chhoti Diwali 2023 : दिवाली से एक दिन बाद नरक चौदस या नरक चतुर्दशी मनाई जाती है। इसी दिन छोटी दिवाली भी होती है। यह हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर पड़ती है। नरक चतुर्दशी को रूप चौदस, नरक चौदस या काली चौदस के नाम से भी जाना जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल नरक चतुर्दशी, दिवाली के दिन ही यानी 12 नवंबर, दिन रविवार को पड़ी है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 11 नवंबर 2023 को दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से आरंभ…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट): Nihang Police Fight : कौमी इंसाफ मोर्चा में पुलिस से भिड़कर उनकी सुरक्षा जैकेट लेने वाले नाबालिग निहंग सिंह का हवाई फायर करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो उसने गोल्डन गेट के पास बनाया है, जिसमें वह पिस्तौल लेकर सरेआम चलता हुआ दिख रहा है और बाद में उसी से फायर करता है। यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ पुलिस हरकत में आई और नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग के खिलाफ थाना मकबूलपुरा की पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। जिसके पश्चात उसे जुवेनाईल भी भेज दिया गया है। Nihang…
लाहाैर (वीकैंड रिपोर्ट): Terrorist Attack in Pakistan : पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शनिवार सुबह पंजाब प्रांत में मियांवाली एयरबेस पर आतंकी हमला हुआ। हथियारों से लैस 6 आत्मघाती हमलावर एयरफोर्स के ट्रेनिंग बेस में घुस गए। Terrorist Attack in Pakistan : जियो न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तानी एयरफोर्स (PAF) ने 3 आतंकवादियों को मार गिराया है, जबकि बाकी 3 को घेर लिया गया है। मुठभेड़ के दौरान 3 एयरक्राफ्ट और 1 फ्यूल टैंकर को तबाह हो गए। इस दौरान एयरबेस के पास गोलियों और धमाके की तेज आवाजें सुनाई दीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तहरीक-ए- जिहाद पाकिस्तान…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Punjab Pollution : देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण रिकार्ड तोड़ रहा है और पंजाब, हरियाणा में भी इसका असर दिख रहा है। पंजाब का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है। प्रदेश के दो जिलों बठिंडा और पटियाला की बात करें तो यहां एक्यूआई 300 के पार हो गया है। डॉक्टर एक्यूआई के इस स्तर को बुजुर्गों व बच्चों और पहले से ही बीमार चल रहे लोगों के लिए खतरनाक बता रहे हैं। Punjab Pollution : इस बारे में पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन आदर्श पाल विग का कहना है कि पराली ज्यादा जलने…
होशियारपुर (वीकैंड रिपोर्ट): Ban on Making Jaggery and Sugar : होशियारपुर जिले की हद में गुड़-शक्कर बनाने वाले बेलने 15 नवंबर से पहले चालू करने पर पाबंदी लगा दी गई है। पाबंदी के आदेश जिला मजिस्ट्रेट कोमल मित्तल ने फौजदारी जाब्ता संघता 1973 (1974 का एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के तहत प्राप्त हुए अधिकारों का उपयोग करते हुए लगाए हैं। Ban on Making Jaggery and Sugar : इस जारी आदेशों में जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि मुख्य कृषि अफसर, होशियारपुर द्वारा एक पत्र के माध्यम से उनके ध्यान में लाया गया है कि जिले में गुड़-शक्कर बनाने वालों…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट): Mukesh Ambani Threat : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को धमकियां मिलने का सिलसिला जारी है। मुंबई पुलिस की तरफ से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक अज्ञात शख्स ने दोबारा धमकी भरा ईमेल भेजा है। इसमें अंबानी से 400 करोड़ रुपये की मांग की गई है। Mukesh Ambani Threat : पुलिस के अनुसार, अंबानी को धमकी भरे ईमेल भेजने वाले ने खुद को शादाब खान बताया है। इससे पहले अंबानी को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसमें 200 करोड़ रुपये न देने पर गोली मारने की बात कही गई थी। आरोपी…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट): Hotel Businessman Attacked : सिविल लाइन इलाके में मशहूर होटल कारोबारी पर तेजधार हथियारों से हमला करके उसको घायल कर दिया गया। वारदात की सूचना पाकर पुलिस माैके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका इलाज जारी है। Hotel Businessman Attacked : होटल मालिक प्रभप्रीत सिंह चड्ढा ने बताया कि वह हंबल ऊना नामक होटल चलाता था और उसका परिवार कई अन्य होटलों का मालिक है। वह होटल के बैंक्वेट हाल में गया हुआ था तभी अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों के हाथों में तेजधार हथियार भी थे। आरोपियों…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): Punjab Municipal Elections : पंजाब में नगर निगम चुनाव फिर से स्थगित होते दिख रहे हैं। संभावना है कि ये चुनाव अब अगले साल होंगे। प्रदेश चुनाव आयोग ने पटियाला, जालंधर, लुधियाना एवं अमृतसर के डिप्टी कमिश्नरों को पत्र भेजकर लिखा है कि नगर निगम चुनाव के लिए वोटर सूचियां 21 नवंबर तक प्रकाशित की जाएं। Punjab Municipal Elections : संभावना व्यक्त की जा रही है कि नगर निगम चुनाव अगले साल होंगे। ऐसे में उन लोगों को झटका लगा है जोकि निगम चुनाव में टिकट की आस लगाए बैठे थे।
