

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Punjab Pollution : देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण रिकार्ड तोड़ रहा है और पंजाब, हरियाणा में भी इसका असर दिख रहा है। पंजाब का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है। प्रदेश के दो जिलों बठिंडा और पटियाला की बात करें तो यहां एक्यूआई 300 के पार हो गया है। डॉक्टर एक्यूआई के इस स्तर को बुजुर्गों व बच्चों और पहले से ही बीमार चल रहे लोगों के लिए खतरनाक बता रहे हैं।
Punjab Pollution : इस बारे में पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन आदर्श पाल विग का कहना है कि पराली ज्यादा जलने से एक्यूआई स्तर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश की कमी के कारण हवा में मौजूद धूल के कण जमीन पर बैठ नहीं पा रहे हैं। इससे भी हवा में प्रदूषण बढ़ रहा है, लेकिन किसानों को जागरूक करने के साथ लगातार उन पर पैनी नजर भी रखी जा रही है, ताकि पराली जलाने के मामले कम हो सकें। पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर डेटा के मुताबिक, पंजाब में शुक्रवार तक पराली जलाने की कुल 12,813 घटनाएं हुई हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


