

अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट): Nihang Police Fight : कौमी इंसाफ मोर्चा में पुलिस से भिड़कर उनकी सुरक्षा जैकेट लेने वाले नाबालिग निहंग सिंह का हवाई फायर करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो उसने गोल्डन गेट के पास बनाया है, जिसमें वह पिस्तौल लेकर सरेआम चलता हुआ दिख रहा है और बाद में उसी से फायर करता है। यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ पुलिस हरकत में आई और नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग के खिलाफ थाना मकबूलपुरा की पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। जिसके पश्चात उसे जुवेनाईल भी भेज दिया गया है।
Nihang Police Fight : अमृतसर निवासी एक नाबालिग निहंग सिंह खिलौने बेचने का धंधा करता है। इससे पहले हैरिटेज स्ट्रीट में खिलौने बेचने का काम करता था। उसका वीडियो वायरल होने के बाद देश-विदेश से काफी आर्थिक मदद मिली थी। मोहाली बॉर्डर पर चल रहे कौमी इंसाफ मोर्चा के धरने में भी वह काफी चर्चा में आया था। उस पर मोहाली पुलिस पर हमला करने के भी आरोप लगे थे। इस दौरान पुलिस ने केस दर्ज कर उस पर इनाम भी रखा था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


