

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): SGPC Elections : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में वोट डालने के लिए बताैर वोटर नाम पंजीकृत करवाने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 29 फरवरी 2024 कर दी गई है। कमिश्नर गुरुद्वारा चुनाव, गुरकीरत कृपाल सिंह ने बताया कि जस्टिस (सेवामुक्त) एसएस सरों के निर्देशों का पालन करते हुए यह शेड्यूल जारी किया गया है।
SGPC Elections : सभी जिलों के संबंधित डिप्टी कमिश्नर 21 मार्च तक प्राथमिक सूचियों का प्रकाशन सुनिश्चित बनाएंगे जबकि दावे एवं एतराज प्राप्त करने की अंतिम तारीख 11 अप्रैल है। दावों एवं एतराजों के निपटारे एवं इस संबंधित संशोधित अथारिटी द्वारा डिप्टी कमिश्नरों को फैसलों के संचार की अंतिम तिथि 21 अप्रैल है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


