शिक्षा (वीकैंड रिपोर्ट) : PG Department of B-Design Multimedia II Sem Result : एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ बी-डिजाइन मल्टीमीडिया के द्वितीय समैस्टर के विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव के यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित फाइनल परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों पर अपना वर्चस्व स्थापित करके कॉलेज एवं अपने अभिभावकों को गौरवान्वित किया। PG Department of B-Design Multimedia II Sem Result : जसमीत कौर ने 354/400 अंक प्राप्त कर के प्रथम स्थान, चिरागने 334 अंक प्राप्त करके आठवां तथा ममता ने 331 अंक प्राप्त करके नौंवा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने विद्यार्थियों…
Author: Vandna Verma
Today Horoscope for 26 September 2023 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके कामों में कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह दूर होंगे और दीर्घकालिक योजनाओं को बल मिलेगा। विद्यार्थियों को इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। वृष राशि / Horoscope for Taurus (ई, ऊ, ए,…
शिक्षा (वीकैंड रिपोर्ट) : B. Design (Multimedia) Sem VI Result : हंसराज महिला महाविद्यालय की बी.डिजाइन (मल्टीमीडिया) सेमेस्टर-6 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में टॉप पर रहीं तथा कालेज का नाम रोशन किया। श्वेता ने 1200 में से 1129 अंक प्राप्त कर प्रथम तथा कृषिका ने 1118 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान अर्जित किया। B. Design (Multimedia) Sem VI Result : प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं एवं विभागाध्यक्ष आशीष चड्ढा व सोनाली बेरी को बधाई दी।
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Architect Meet Organised : यहां के स्थानीय रेस्ट्रोरेंट में wudlay ply की तरफ से एक शाम Wudlay प्लाई के नाम का आयोजन किया गया जिसमें सीनियर आर्किटेक्ट के साथ यूवा आर्किटेक्ट ने भी शिरकत की। खास आकर्षण रहा लाइव म्यूजिक जिसका आर्किटेक्ट ने खास लुत्फ उठाया। कंपनी के RSM प्रेम कुमार और ABM नवजीत संधू ने कंपनी और प्रोडक्ट के बारे में बताते हुए कहा कि पंजाब में दीमक की खास दिक्कत है और ज्यादातर ग्राहकों की पहली पसंद टर्माइट प्रूफ प्लाई होती है जिस पर अक्सर बड़े ब्रांड भी आनाकानी करते हैं या प्रीमियम क्वालिटी…
अलावलपुर (वीकैंड रिपोर्ट) : Weather Update : मौसम के बदलाव के चलते आज कई शहरों मे धुंध देखने को मिली है। वहीं अलावलपुर मेंं सुबह 7.30 बजे तक धुंध छाई रही। सिंतम्बर के महीने धुंध होने से लोग हैरान हुए। धुंध के कारण वाहनों की रफ्तार पर असर पङ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया है। जिसके चलते कई शहरों में काले बादल छाए रहे। Weather Update : मौसम विभाग ने बताया कि 28 सितंम्बर तक मौसम साफ रहेगा। मौसम के बदले मिजाज से लोग बीमार पड़ रहे…
बठिंडा (वीकैंड रिपोर्ट) : FIR Against Manpreet Badal : पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मॉडल टाउन फेस-1 में प्लॉट खरीदने के मामले में चल रही जांच के संबंध में पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा नेता मनप्रीत बादल समेत छह लोगों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो ने केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला ने विजिलेंस के समक्ष शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि वित्त मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान मनप्रीत बादल ने बठिंडा में वाणिज्यिक भूखंडों…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : ED Raids At PFI Workers : प्रवर्तन निदेशालय प्रतिबंधित ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ पर निरंतर शिकंजा कसता जा रहा है। यह शिकंजा धन शोधन के मामले में कसा जा रहा है। इस संबंध में केरल के वायनाड, कोझिकोड और कोच्चि में सोमवार को छापेमारी की गई। ये कार्रवाई करीब दर्जनभर स्थानों पर की गई है। हालांकि इस कार्रवाई के दाैरान कोई गिरफ्तारी हुई है या नहीं इसका पता नहीं चला है लेकिन कार्रवाई से हड़कंप जरूर मच गया। सूत्रों ने बताया कि संगठन, उसके पूर्व नेताओं और अन्य लोगों के परिसरों पर छापे मारे गए। ED…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Ramesh Bidhuri Controversy : भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की तरफ से संसद में बोले गए अपशब्दों को लेकर भाजपा किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। इस संबंध में आज बिधूड़ी की आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात होगी। मुलाकात के दाैरान बिधूड़ी से उनके द्वारा बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ प्रयोग किए गए अपशब्दों को लेकर जवाबतलबी की जाएगी। बिधूड़ी दक्षिणी दिल्ली से सांसद हैं। गौरतलब है कि दानिश अली के खिलाफ विवादित बयान को संज्ञान में लाने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बिधूड़ी को चेतावनी दी…
भोपाल (वीकैंड रिपोर्ट) : PM Modi’s Rally : आज पीएम मोदी की रैली है और रैली से पहले बड़ा हादसा हो गया। रैली में शामिल होने के लिए भोपाल जा रहे कार्यकर्ताओं की बस एक ट्रक से टकरा गई, जिसमें 39 भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। घटना खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र की है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। सभी घायल भगवानपुरा विधानसभा के रुपगढ़,राय,सागर और खापरजामली के निवासी है। सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे है। फिलहाल पुलिस इस घटना जांच में जुटी हुई है।…
इलाहाबाद (वीकैंड रिपोर्ट) : Mukhtar Ansari Gangster Case : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज बाहुबली मुख्तार अंसारी को राहत दी है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट से मिली 10 साल की सजा पर मुख्तार अंसारी की जमानत मंजूर कर ली है। इसके साथ ही सजा के साथ लगाए गए 5 लाख रुपए के फाइन को भी हाईकोर्ट ने स्टे कर दिया है। हालांकि सजा पर रोक लगाए जाने की मुख्तार अंसारी की अपील को हाईकोर्ट ने नहीं माना। हाईकोर्ट ने मुख्तार अंसारी की सजा पर रोक लगाए जाने से इनकार कर दिया। सजा के खिलाफ दाखिल अपील पर हाईकोर्ट में जारी सुनवाई…
