

विशाखापटनम (वीकैंड रिपोर्ट)- IND vs AUS T20 : टीम इंडिया और आस्ट्रेलिया के बीच आज पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है। विशाखापट्टनम में होने वाला पहला मैच शाम सात बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम साढ़े छह बजे होगा। सूर्यकुमार यादव इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ शुरुआती तीन मैचों में उपकप्तान होंगे। आखिरी दो मैचों में श्रेयस अय्यर वापसी करेंगे और वह उपकप्तान होंगे।
IND vs AUS T20 : इसके बाद 26 नवंबर को दूसरा टी20 मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। टी20 सीरीज का तीसरा मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा। यह मैच 28 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद चौथा मैच रायपुर में 1 दिसंबर को खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टी20 सीरीज का आखिरी मैच बैंगलुरु में 3 दिसंबर को खेला जाएगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


