

लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट)- RPF Negligence : लुधियाना रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मचने की घटना घटित हुई है। दरअसल अचानक ही एक ट्रेन का प्लेटफार्म बदलना पड़ा। जैसे ही प्लेटफार्म बदलने की अनाउंसमेंट हुई ही स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। सैकड़ों लोग ट्रेन पकड़ने की जल्दी में रेलवे ट्रैक पर कूद पड़े। इनमें कई छोटे बच्चे और महिलाएं भी थी। अधिकतर लोगों ने सामान भी उठाया था। वे सामान उठाकर ट्रैक से गुजरे और अपनी ट्रेन पकड़ने को भागे।
हालांकि घटना के कारणों का पता नहीं चला है लेकिन फिर भी बड़ा हादसा होने से टल गया। प्लेटफार्म अचानक बदलने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


