जालंधर, 3 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Vande Bharat Express : पंजाब के जालंधर जिले के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। लंबे समय से उठ रही मांग के बाद अब इस ट्रेन का ठहराव जालंधर कैंट स्टेशन पर मंजूर कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने बताया कि उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली में मुलाकात कर ट्रेन नंबर 22439…
Author: Vandna Verma
पठानकोट, 3 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- half day holiday : पंजाब के पठानकोट जिले में 7 अप्रैल को आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है। यह निर्णय गोस्वामी श्री गुरु नाभा दास महाराज जी के 490वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही भव्य शोभा यात्रा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस दिन जिले में धार्मिक कार्यक्रमों के चलते विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि इस शोभा यात्रा का आयोजन गोस्वामी श्री गुरु नाभा दास महासभा सेवा समिति, पठानकोट की ओर से किया जा…
चंडीगढ़, 3 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab weather : पंजाब में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग (SDMA) ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में मौसम अचानक खराब हो सकता है। इस दौरान गरज-चमक, तेज हवाएं और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। जारी एडवाइजरी के अनुसार अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, पठानकोट, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली), शहीद भगत सिंह नगर और तरनतारन समेत कई इलाकों में तेज तूफान आने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक इन क्षेत्रों में…
जालंधर, 3 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Punishment for Theft : पंजाब के जालंधर जिले में चोरी की एक घटना ने उस समय सनसनी फैला दी, जब स्थानीय लोगों ने एक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया और उसे अनोखे अंदाज में सजा दी। मामला बस्ती दानिश्मंदा इलाके का है, जहां लोगों ने चोरी की कोशिश कर रहे युवक को काबू करने के बाद उसके गले में फूलों की माला डालकर जुलूस निकाला। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक बिजली मीटर की तारें काटते हुए पकड़ा गया। मौके से तार काटने वाला कटर और अन्य औजार भी बरामद किए गए हैं।…
चंडीगढ़, 3 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- milk price hike : पंजाब सरकार ने डेयरी किसानों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए मिल्कफेड पंजाब (VERKA) के तहत दूध की खरीद दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू हो गई हैं, जिसके तहत गाय और भैंस के दूध की कीमतों में प्रति किलोग्राम फैट 15 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इस फैसले से राज्य के लाखों दूध उत्पादक किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। मिल्कफेड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गाय के दूध की पहले की दर…
लुधियाना, 3 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Indiana Cancels Punjabi Truck Driver Licenses : अमेरिका के इंडियाना राज्य में रह रहे पंजाबी मूल के ट्रक ड्राइवरों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने सड़क सुरक्षा और वैध वीजा नियमों का हवाला देते हुए एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत करीब 1790 कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस (CDL) रद्द कर दिए गए हैं। इस कार्रवाई की जद में आने वाले अधिकांश ड्राइवर भारतीय, विशेषकर पंजाब से ताल्लुक रखने वाले प्रवासी हैं। गवर्नर ने ‘हाउस एनरोल्ड एक्ट 1200’ पर किए हस्ताक्षर इंडियाना के गवर्नर माइक ब्रॉन ने मार्च 2026 में…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Horoscope 4 April 2026 : 4 अप्रैल का दिन कई राशियों के लिए मेहनत का फल, धन लाभ और खुशखबरी लेकर आया है, जबकि कुछ को सावधानी और संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं आज का राशिफल— मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) मेष राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। आप पूरे दिन सक्रिय रहेंगे और अपने कामों को तेजी से पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं।…
मुंबई | 2 अप्रैल, 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Ramayana Teaser : भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा इंतजार आज खत्म हुआ। नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘रामायण’ का ढाई मिनट का टीजर रिलीज कर दिया गया है। 2017 में हुए ऐलान के बाद, यह टीजर न सिर्फ एक फिल्म की झलक है, बल्कि भारतीय सिनेमा के ग्लोबल लेवल पर पहुंचने का सबसे बड़ा सबूत है। ए.आर. रहमान और हान्स जिमर का संगीत: रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव टीजर की शुरुआत ही आपको एक अलग दुनिया में ले जाती है। ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान और हॉलीवुड के…
नई दिल्ली | 2 अप्रैल, 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- AAP new Deputy Leader : आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर एक बड़े संगठनात्मक बदलाव की खबर सामने आ रही है। पार्टी ने राज्यसभा में अपने नेतृत्व ढांचे में बदलाव करते हुए दिग्गज युवा नेता और सांसद राघव चड्ढा को ‘डिप्टी लीडर’ (उप-नेता) के पद से हटा दिया है। राघव चड्ढा की जगह अब लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के चांसलर और सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल राज्यसभा में पार्टी की कमान संभालेंगे। सचिवालय को भेजी गई सूचना पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस नियुक्ति के संबंध में राज्यसभा सचिवालय को आधिकारिक पत्र भेज…
नई दिल्ली | 2 अप्रैल, 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Artificial Intelligence In Schools : भारत की स्कूली शिक्षा को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप ढालने के लिए केंद्र सरकार और सीबीएसई (CBSE) ने एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। शिक्षा मंत्रालय ने कक्षा 3 से 8वीं तक के छात्रों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और कंप्यूटेशनल थिंकिंग का नया पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को रटने की प्रवृत्ति से निकालकर ‘डिजिटल युग’ के लिए तैयार करना है। रटने का दौर खत्म, अब खेल-खेल में सीखेंगे AI सीबीएसई द्वारा तैयार किया गया यह नया सिलेबस…
