
पठानकोट, 3 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- half day holiday : पंजाब के पठानकोट जिले में 7 अप्रैल को आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है। यह निर्णय गोस्वामी श्री गुरु नाभा दास महाराज जी के 490वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही भव्य शोभा यात्रा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस दिन जिले में धार्मिक कार्यक्रमों के चलते विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि इस शोभा यात्रा का आयोजन गोस्वामी श्री गुरु नाभा दास महासभा सेवा समिति, पठानकोट की ओर से किया जा रहा है। शोभा यात्रा के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में ट्रैफिक रूट में बदलाव रहेगा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
half day holiday : प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों व कॉलेजों में 7 अप्रैल 2026 को आधे दिन की छुट्टी घोषित की है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


