
चंडीगढ़, 3 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab weather : पंजाब में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग (SDMA) ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में मौसम अचानक खराब हो सकता है। इस दौरान गरज-चमक, तेज हवाएं और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
जारी एडवाइजरी के अनुसार अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, पठानकोट, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली), शहीद भगत सिंह नगर और तरनतारन समेत कई इलाकों में तेज तूफान आने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे पेड़ों और कमजोर ढांचों को नुकसान पहुंच सकता है।
Punjab weather : प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है। खासतौर पर खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों को तुरंत हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क करने के लिए कहा गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


