
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Horoscope 4 April 2026 : 4 अप्रैल का दिन कई राशियों के लिए मेहनत का फल, धन लाभ और खुशखबरी लेकर आया है, जबकि कुछ को सावधानी और संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं आज का राशिफल—
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। आप पूरे दिन सक्रिय रहेंगे और अपने कामों को तेजी से पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन के योग हैं। व्यापारियों को लाभ मिलेगा और कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे।
वृषभ राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि वालों के लिए दिन सुखद और लाभदायक रहेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होंगी। काम के सिलसिले में यात्रा के योग हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। हालांकि माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनिवार राहत देने वाला रहेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे और तनाव कम होगा। नए अवसर मिलेंगे और विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। परिवार में शुभ कार्यक्रम हो सकता है। बेरोजगार लोगों को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। व्यापार में थोड़ी चुनौतियां आ सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें। प्रेम जीवन में सावधानी रखें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों के लिए शनिवार सफलता और प्रगति का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। विरोधियों से सावधान रहें। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
Horoscope 4 April 2026
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। मन उदास रह सकता है और काम में ध्यान कम लगेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है, नहीं तो आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में तनाव हो सकता है, लेकिन जीवनसाथी के साथ समय बिताने से राहत मिलेगी।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए शनिवार राहत लेकर आएगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं और मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। यात्रा के योग हैं। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी और रिश्ते मजबूत होंगे।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों को आज सावधानी से काम लेना होगा। किसी को उधार देने से बचें। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं और आय में वृद्धि होगी। परिवार और प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। शाम को घर में मेहमान आ सकते हैं।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है और नई योजनाएं बनेंगी। आय में वृद्धि होगी, लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में सतर्क रहें। परिवार में विवाद से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों के लिए दिन थोड़ा कठिन रह सकता है। आर्थिक चिंता बढ़ सकती है और कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है। व्यापार में योजनाओं पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। परिवार में विवाद से बचें और धैर्य रखें।
कुंभ राशि/ Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वालों के लिए दिन अवसरों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए मौके मिलेंगे और प्रगति होगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।
Horoscope 4 April 2026
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों के लिए दिन जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और आप उन्हें अच्छे से निभाएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और सफलता के योग बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और घर में खुशी का माहौल रहेगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


