

चंडीगढ़, 3 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- milk price hike : पंजाब सरकार ने डेयरी किसानों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए मिल्कफेड पंजाब (VERKA) के तहत दूध की खरीद दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू हो गई हैं, जिसके तहत गाय और भैंस के दूध की कीमतों में प्रति किलोग्राम फैट 15 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इस फैसले से राज्य के लाखों दूध उत्पादक किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।
मिल्कफेड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गाय के दूध की पहले की दर 770–780 रुपये प्रति किलोग्राम फैट थी, जिसे अब बढ़ाकर 780–795 रुपये कर दिया गया है। वहीं भैंस के दूध का भाव 810–820 रुपये से बढ़ाकर 820–835 रुपये प्रति किलोग्राम फैट कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि पशुओं के चारे, रख-रखाव और अन्य खर्चों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।
milk price hike : इस फैसले से पंजाब के लगभग 25 लाख दुधारू किसानों को सीधा फायदा होगा, जबकि इससे जुड़े अन्य लाखों दूध उत्पादकों पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि वेरका की दरों में बढ़ोतरी के बाद निजी डेयरी कंपनियां भी अपनी खरीद कीमतों में इजाफा करने को मजबूर हो सकती हैं। इससे किसानों को और बेहतर दाम मिलने के साथ उनकी आमदनी में और वृद्धि होने की संभावना हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


