
जालंधर, 3 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Punishment for Theft : पंजाब के जालंधर जिले में चोरी की एक घटना ने उस समय सनसनी फैला दी, जब स्थानीय लोगों ने एक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया और उसे अनोखे अंदाज में सजा दी। मामला बस्ती दानिश्मंदा इलाके का है, जहां लोगों ने चोरी की कोशिश कर रहे युवक को काबू करने के बाद उसके गले में फूलों की माला डालकर जुलूस निकाला।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक बिजली मीटर की तारें काटते हुए पकड़ा गया। मौके से तार काटने वाला कटर और अन्य औजार भी बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि युवक पूरी तैयारी के साथ चोरी करने आया था और इलाके में पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल रहा है।
Punishment for Theft : पकड़े जाने के बाद आरोपी ने खुद को निर्दोष बताते हुए नशा करने और दवाई लेने का बहाना बनाया, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसकी एक न सुनी। गुस्साए लोगों ने पहले उसे पकड़कर घेर लिया और फिर फूलमाला पहनाकर पूरे इलाके में घुमाया। इस दौरान आरोपी ने चोरी से इनकार करते हुए अपने साथी पर आरोप डालने की कोशिश भी की।
चश्मदीदों के मुताबिक, युवक पहले भी चोरी की वारदातों में शामिल रहा है और अक्सर चोरी का सामान कबाड़ियों को बेच देता था। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि आरोपी नशे का आदी है और इसी वजह से छोटी-मोटी चोरियां करता है। घटना के बाद लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। इस पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक हाथ जोड़कर माफी मांगते और अपनी गलती स्वीकार करते नजर आ रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


