Author: Vandna Verma

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Farmers Protest…देश की राजधानी दिल्ली के टिकरी, झड़ौदा और सिंघु बॉर्डर पर किसान मार्च को देते हुए सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। आज किसानों का अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच है। पंजाब से किसानों का दिल्ली कूच शुरू हो गया है। 12 फरवरी की रात चंडीगढ़ में साढ़े 5 घंटे चली मीटिंग में किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) गारंटी कानून और कर्ज माफी पर सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण सिंह पंधेर ने दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया। ऐसे में…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)-Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann in Ayodhya… दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने परिवार के साथ अयोध्या के लिए आज रवाना हुए। दोनों ही मुख्यमंत्री आज करीब 1 बजे सपरिवार रामलला के दर्शन करेंगे। Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann in Ayodhya… इससे पहले रविवार को मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) को छोड़कर उत्तर प्रदेश के दोनों सदन (विधानसभा और विधान परिषद) के करीब 325 विधायकों ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के साथ नवनिर्मित राम मंदिर का दौरा किया और श्री रामलला का दर्शन पूजन किया। राम मंदिर में उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Hindu temple In UAE… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुस्लिम देश UAE में सबसे बड़े हिंदू मंदिर का उद्घाटन करने वाले हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक 13-14 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी UAE के दौरे पर जाएंगे। दो दिवसीय यात्रा के दौरान अबू धाबी में PM एक प्रमुख हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा अपनी यात्रा के दौरान PM UAE राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी मुलाकात करेंगे। अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान, पीएम मोदी अबू धाबी के जायद स्पोर्ट्स सिटी में एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। इसके अतिरिक्त,…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – 7 Indians reached Delhi From Qatar… कतर में फांसी की सजा पाने वाले सात भारतीय नागरिक नई दिल्ली पहुंच गए हैं। भारत पहुंचे नागरिकों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप के बिना भारत वापस आना हमारे लिए असंभव था। कतर के अमीर के आदेश पर भारतीयों की रिहाई हुई है। एक अपील के बाद सभी की मौत की सजा को बदल कर 5 से 25 साल तक की कैद की सजा दी गई थी। दूसरी अपील पर सुनवाई चल रही थी। इस बीच अमीर के आदेश पर रिहाई हो गई। रविवार देर…

Read More

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) -Arshad warsi marriage Registration… मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी और मारिया गोरेट्टी की शादी को 25 साल गुजर चुके हैं और कपल ने शादी का पंजीकरण अब कराया है। यह जोड़ा 14 फरवरी, 1999 को विवाह के बंधन में बंधा था, जो वैलेंटाइन डे के दिन आता है। अब शादी की सालगिरह के अवसर पर कपल एक-दूसरे को खास तोहफा देने वाले हैं। Arshad warsi marriage Registration… अरशद ने बताया कि यह बात उनके दिमाग में कभी नहीं आई और उन्होंने कभी नहीं सोचा कि यह महत्वपूर्ण है, लेकिन फिर हमें लगा कि प्रॉपर्टी का मामला हो…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Bhagwat Katha in Jalandhar… 12 फरवरी से 18 फरवरी तक साईं दास स्कूल ग्राउंड में श्रीमद् भागवत कथा का की तैयारियां पूर्ण हो गई है। जिसको लेकर पूरा पंडाल रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। Bhagwat Katha in Jalandhar… विधायक रमन अरोड़ा ने कथा के पंडाल का दौरा करने के उपरांत कहा कि कथा का शुभारंभ ज्योति प्रज्वलित स.भगवंत सिंह मान की बहन मनप्रीत कौर एवं पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां करेगे। उन्होंने कहा कि जालंधर में दूसरी बार साईं दास स्कूल ग्राउंड में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक जया किशोरी श्रीमद् भागवत कथा का गुणगान…

Read More

पटना (वीकैंड रिपोर्ट)-Floor test of Nitish government…आज बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार का फ्लोर टेस्ट है। इसको लेकर सियासी माहाैल गरमाया हुआ है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का विधानसभा के सेंट्रल हाल में अभिभाषण चल रहा है। अभिभाषण के बाद स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी। उनके खिलाफ NDA की तरफ से अविश्वास का संकल्प दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी के तीन विधायक अब तक सदन में नहीं पहुंचे हैं। इसमें मिश्रीलाल, रश्मि वर्मा, भागीरथी देवी के नाम शामिल हैं। इसके अलावा नीतीश कुमार…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab-Haryana border Seal… किसान संगठनों ने दिल्ली कूच आंदोलन शुरू किया हुआ है। इसी के मद्देनजर हरियाणा पुलिस ने अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की है और पंजाब सीमा पर तीन लेयर की पुलिस सुरक्षा होगी। सबसे पहले बीएसएफ के जवान होंगे और उनके पीछे आरएएफ और तीसरी लेयर में हरियाणा पुलिस के हथियारबंद जवान तैनात होंगे। पंजाब के साथ लगते बार्डर को सील करने के अलावा लिंक रोड पर भी पुलिस कर्मचारी तैनात किए हैं और 13 फरवरी को चेकिंग और अनुमति के बाद ही वाहनों का हरियाणा में प्रवेश हो सकेगा। इस बार किसान अपने साथ ट्रैक्टर-ट्राली…

Read More

बैंकॉक (वीकैंड रिपोर्ट) -Passenger died in flight … य़हां लुफ्थांसा एयरलाइन्स की फ्लाइट में एक यात्री की माैत हो गई। यह शख्स अचानक जोर-जोर से खांसने लगा, उसने पास पड़े वोमिट बैग को उठाया और उसमें उल्टी करने लगा।इमरजेंसी को भांपते हुए कैप्टन के फ्लाइट को वापस थाईलैंड की तरफ मोड़ दिया ताकि शख्स की जान बचाई जा सके. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। शख्स की फ्लाइट में ही मौत हो गई। बताया जाता है कि यह एक बेहद डरावना हादसा था। शख्स के नाक और मुंह से लीटर के हिसाब से काफी ज्यादा खून बहा, उसे…

Read More

लाहाैर (वीकैंड रिपोर्ट)- Election In Pakistan… पाकिस्तान में नेशनल असेंबली और प्रांतीय चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद नतीजे आ रहे हैं। यहां किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं है। इमरान खान के समर्थक निर्दलीय उम्मीदवार 99 सीटों के साथ सबसे आगे हैं। नवाज की पार्टी 71 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। इस बीच पाकिस्तान में खैबर पखतूनख्वा समेत कई प्रांतों में हिंसा फैल गई है। जेल में कैद इमरान की PTI और बिलावल की PPP ने कई सीटों पर धांधली के आरोप लगाए हैं। इसी बीच केंद्रीय सूचना सचिव रऊफ हसन ने कहा कि पीटीआई…

Read More