

पंजाब (वीकैंड रिपोर्ट Punjab News: पंजाब में गर्मी की वजह से फाजिल्का में शुक्रवार को गर्मी की वजह से एक युवक के मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बता दे की गांव झोटियांवाली के 19 वर्षीय पवन कुमार की गर्मी के कारण मौत हो गई है। फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में युवक को दाखिल करवाया गया परन्तु . युवक ने दम तोड़ दिया।
अरनीवाला थाने के एसएचओ तरसेम शर्मा ने बताया कि मृतक पवन कुमार ईंट भट्ठे पर काम करता था और कल काम से मोटरसाइकिल पर अपने गांव लौट रहा था।रास्ते में चंडीगढ़ बस्ती के पास गर्मी से उसे घबराहट होने लगी और इसी बीच वह पानी पीने के लिए छावनी में दाखिल हो गया। जहां वह चक्कर खाकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि इससे पहले अबोहर के पंजपीर के 72 वर्षीय व्यक्ति की गर्मी के कारण मौत हो गई थी। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


