शिमला (वीकैंड रिपोर्ट)- Deputy CM wife passes away… हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री का देर रात निधन हो गया। अचानक ही सिम्मी अग्निहोत्री की तबीयत बिगड़ी और इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। Deputy CM wife passes away… अस्पताल में डॉक्टरों ने सिम्मी अग्निहोत्री को मृत घोषित कर दिया। प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (लोक प्रशासन) डिपार्टमेंट में बतौर प्रोफेसर सेवाएं दे रही थी। उप मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने फेसबुक पेज पर शुक्रवार रात करीब 12:00 बजे इसकी जानकारी साझा की। उपमुख्यमंत्री ने लिखा कि हमारी…
Author: Vandna Verma
कोलकाता (वीकैंड रिपोर्ट) -Mithun Chakraborty Admitted in hospital… बालीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ने की खबर है। मिथुन को शनिवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह से मिथुन काफ़ी असहज महसूस कर रहे थे और इसीलिए उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। अस्पताल में मौजूद मिथुन के करीबी का कहना है कि मिथुन को लेकर घबराने की कोई बात नहीं है और वो ठीक हैं। मिथुन चक्रवर्ती ने 1976 से इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी। अपने बेहतरीन करियर के चलते उन्हें नेशनल अवॉर्ड सहित कई सम्मान…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Good news for crores of PF account holders… करोड़ों पीएफ खाताधारकों के लिए खुशखबरी है। ईपीएफओ ने आज साल 2023-24 के लिए ब्याज दर तय कर दी। यह ब्याज दर 8.25 प्रतिशत रहेगी और यह बीते तीन वर्षों में सबसे ज्यादा है। मार्च 2023 में कर्मचारी भविष्य निधि फंड में सरकार ने 2022-23 के लिए ब्याज दर 8.15 प्रतिशत तय की थी। वहीं 2021-22 के लिए यह 8.10 प्रतिशत थी। Good news for crores of PF account holders…मार्च 2022 में, ईपीएफओ ने अपने छह करोड़ से अधिक ग्राहकों के लिए 2021-22 के लिए ईपीएफ पर ब्याज…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Team India Announced… इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी 3 टेस्टों के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान हो गया। 17 सदस्यीय टीम से विराट कोहली और श्रेयस अय्यर बाहर हो गए हैं। वहीं रवींद्र जडेजा और केएल राहुल की वापसी हुई है। उधर, जसप्रीत बुमराह सीरीज के बाकी 3 मैच भी खेलेंगे। पहले कहा जा रहा था कि वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते उन्हें 2 टेस्ट से आराम दिया जा सकता है। आखिरी 3 टेस्ट राजकोट, रांची और धर्मशाला में खेले जाएंगे। Team India Announced… आखिरी तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Sameer Wankhede trapped in Money Laundering… प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दर्ज किया गया है। अब इस मामले में ईडी ने अब समीर वानखेड़े के खिलाफ की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा केंद्रीय एजेंसी ने एनसीबी के तीन अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए भी बुलाया है। दूसरी ओर वानखेड़े ने आरोप लगाया है कि उन्हें देशभक्त होने की सजा दी जा रही है। वानखेड़े ने कॉर्डेलिया क्रूज पर छापा मारा और कथित ड्रग मामले में अभिनेता…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Travel agent rapes woman in Jalandhar… पटियाला के नाभा से जालंधर में अपनी शादी का कार्ड देने आए ट्रैवल एजेंट ने पिस्तौल की नोक पर महिला के घर में ही उससे दुष्कर्म किया। जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ट्रैवल एजेंट गुरुसिमरन सिंह पुरानी जान-पहचान का फायदा उठाकर महिला के घर में घुसा था। Travel agent rapes woman in Jalandhar… पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह पति से अनबन के चलते अलग रह रही है। किसी जानकार के जरिए वह इमिग्रेशन कंपनी के मालिक गुरसिमरन सिंह खैहरा से मिली थी।…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Under-19 World Cup… अंडर-19 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दूसरे मैच में पाकिस्तान की टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबला आखिरी ओवर तक गया और आखिरी ओवर में जाकर मैच का रिजल्ट सामने आया। Under-19 World Cup… ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी राफ मैकमिलन ने पाकिस्तान के उम्मीदों पर पानी फेर दिया। राफ मैकमिलन ने मोहम्मद जीशान की गेंद पर चौका जड़कर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप के…
रामपुर (वीकैंड रिपोर्ट)-Shock to Azam Khan…शत्रु संपत्ति को अवैध तरीके से कब्जा कर जौहर यूनिवर्सिटी में शामिल करने के मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां समेत 14 के विरुद्ध न्यायालय ने आरोप तय कर दिए हैं। न्यायालय में आरोप पढ़कर सुनाए गए। इस दौरान आजम खां, उनकी पत्नी और बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला की वीडियो कांफ्रेंस से पेशी हुई, जबकि बाकी आरोपित न्यायालय में स्वयं पहुंचे। यह मामला वर्ष 2019 का है। तब आजम खां के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हुए थे। इनमें अजीमनगर थाना में शत्रु संपत्ति कब्जाने के भी मामले हैं।…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट)- Constable shot himself… लुधियाना से बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि पुलिस लाइन में एक पुलिस मुलाजिम ने अपनी एसएलआर हथियार से गोली मार ली। सिपाही को आनन-फानन में दयानंद मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है। घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सुबह साढ़े आठ बजे पुलिस लाइन में परेड चल रही थी, इसी दौरान ही सिपाही हरमनदीप सिंह ने खुद को गोली मार ली। जिससे वह गंभीर घायल हुआ और वहां पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिसे वहां मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने डीएमसी में दाखिल करवाया है। यहां पर उसका इलाज किया…
लाहाैर (वीकैंड रिपोर्ट)-Elections in Pakistan… पाकिस्तान में पल पल चुनाव नतीजे बदल रहे हैं। पीटीआई के समर्थन वाले आजाद उम्मीदवारों और नवाज शरीफ की पीएमएल-एन में कांटे की टक्कर है। इस चुनाव में भारतीयों की दिलचस्पी आतंकी हाफिज सईद के कारण भी है. सईद की पार्टी पाकिस्तानी मरकजी मुस्लिम लीग ने कई सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किये थे। इन सीटों में एक पर हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद भी उम्मीदवार था. तल्हा सईद को इस चुनाव में करारी शिकस्त मिली है। सईद लाहौर की एनए-127 सीट से उम्मीदवार था मगर पाकिस्तान के वोटरों ने आतंक को ऐसा लगता है…
