

पंजाब (वीकैंड रिपोर्ट) Punjab Weather Report: पंजाब में दिनों दिन बढ़ती गर्मी से लोग परेशान है। जिसके बाद मौसम विभाग ने कहा है की पंजाब में तेज हवा के साथ बारिश की सम्भावना है। जिसके बाद लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलने वाली हैं। बात करे जालंधर की तो अब तक 45 डिग्री टेम्प्रेचर दर्ज किया गया था। जालंधर रेड अलर्ट जारी था परन्तु अब ऑरेंज अलर्ट जॉन में आ गया है।
पिछले कुछ दिनों में जालंधर में रिकार्ड तोड़ गर्मी पड़ी थी और अधिकतम तापमान 45.9 दर्ज किया गया था, जोकि जालंधर का अब तक का सबसे गर्म दिन रिकार्ड हुआ था। जहां एक तरफ अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ौतरी दर्ज हुई है।
गत दिवस जालंधर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री बताया गया था, जिसमें 4.5 डिग्री की बढ़ौत्तरी दर्ज हुई है। जिस कदर गर्मी का कहर बढ़ रहा है, उसके चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हो चुके हैं। सुबह 11 बजे के बाद सड़कों पर सिर्फ काम से जानें वाले लोगों की आवाजाही दिखती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


