एस्ट्रो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Pigeon Nest Vastu : अक्सर देखा जाता है कि घर की बालकनी, खिड़की या किसी शांत कोने में कबूतर अपना घोंसला बना लेते हैं और फिर वहां अंडे भी दे देते हैं। कई लोग इसे सामान्य घटना मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन वास्तु और पारंपरिक मान्यताओं में इसे लेकर अलग-अलग बातें कही गई हैं। कुछ लोग इसे बेहद शुभ मानते हैं, जबकि कुछ इसे नकारात्मक संकेत भी मानते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर घर में कबूतर का अंडे देना किस बात का संकेत माना जाता है? क्यों खास मानी जाती है यह…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Sea Pirates Wear Eye Patches Facts : समुद्री लुटेरों यानी Pirates की दुनिया हमेशा से रहस्य, रोमांच और खतरों से भरी रही है। फिल्मों, कार्टून और कहानियों में आपने अक्सर देखा होगा कि ज्यादातर समुद्री लुटेरे एक आंख पर काली पट्टी बांधे नजर आते हैं। कई लोग इसे उनका स्टाइल या डर पैदा करने का तरीका मानते हैं, लेकिन असलियत इससे कहीं ज्यादा दिलचस्प और वैज्ञानिक है। सिर्फ स्टाइल नहीं, काम की जरूरत थी काली पट्टी पहली नजर में ऐसा लगता है कि समुद्री लुटेरे अपनी पहचान बनाने के लिए आंख पर काली पट्टी पहनते थे, लेकिन…
ट्रेवल डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Top Travel Destinations : अगर आप साल 2026 में विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है। Time Out Magazine की नई ग्लोबल रिपोर्ट में दुनिया के उन शहरों की लिस्ट जारी की गई है, जहां जाना इस साल सबसे यादगार अनुभव माना जा रहा है।इस रिपोर्ट की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ पर्यटन स्थलों को नहीं, बल्कि शहर के माहौल, लोकल लाइफ, फूड, कल्चर, नाइटलाइफ और लोगों के अनुभवों को भी आधार बनाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के 150 शहरों से 24 हजार…
संभल, 7 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Wedding Controversy : संभल के देऊपुरा गांव में एक शादी उस वक्त चर्चा का विषय बन गई, जब फेरों से ठीक पहले मंडप में अचानक दो युवतियां दुल्हन बनकर पहुंच गईं। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से शादी समारोह में हड़कंप मच गया और माहौल खुशी से तनाव में बदल गया। जानकारी के मुताबिक, गांव में बुधवार को पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी समारोह चल रहा था। बारात आ चुकी थी, स्वागत और खानपान की रस्में भी पूरी हो चुकी थीं। अग्नि के सामने फेरे शुरू होने वाले थे कि तभी अचानक दो युवतियां मंडप में…
नई दिल्ली, 7 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- LPG Gas Shortage : देशभर में रसोई गैस सिलेंडरों की कमी से आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव तथा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सामान्य स्थिति पूरी तरह बहाल न होने के कारण एलपीजी की अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चेन अभी भी प्रभावित बनी हुई है। भारत अपनी घरेलू जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है और इसमें अधिकांश गैस खाड़ी देशों से इसी समुद्री मार्ग के जरिए आती है। ऐसे में सप्लाई प्रभावित होने का असर अब सीधे आम उपभोक्ताओं तक पहुंचने लगा…
वॉशिंगटन/तेहरान, 7 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Strait of Hormuz Reopening : संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच जारी भारी तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच पूरी दुनिया के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दोनों देशों ने रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर एक अहम सहमति जताई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए समझौते के तहत अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकाबंदी में ढील देने जा रहा है, जबकि ईरान चरणबद्ध तरीके से होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए तैयार हो गया है। माना जा रहा है कि गुरुवार को दोनों देशों के बीच बढ़े…
एस्ट्रो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Vastu Tips Lucky Paintings for Home : हर घर की दीवारें सिर्फ सजावट का हिस्सा नहीं होतीं, बल्कि वे उस घर की ऊर्जा, माहौल और मानसिक स्थिति को भी प्रभावित करती हैं। वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में माना जाता है कि घर में लगाई गई तस्वीरें व्यक्ति की सोच, व्यवहार और जीवन की दिशा तक बदल सकती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार सही पेंटिंग्स जहां घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली लाती हैं, वहीं गलत तस्वीरें तनाव, नकारात्मकता और अशांति का कारण भी बन सकती हैं। यही वजह है कि आजकल लोग घर की सजावट के साथ-साथ…
एस्ट्रो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Rashifal 8 May 2026 : ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल 8 मई को सभी राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालने वाली है. कुछ राशियों को आज करियर, धन और रिश्तों में सफलता मिलेगी, तो कुछ को फैसले लेते समय धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा. आइए जानते हैं मेष राशि से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों का विस्तृत राशिफल: मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा. करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं.…
लुधियाना, 7 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Ladowal Toll Plaza Illegal Collection : लाडोवाल टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी और अवैध वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। टोल प्लाजा का संचालन कर रही कंपनी ‘मैसर्स रणछोड़ इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड’ ने आरोप लगाया है कि कुछ हथियारबंद युवकों ने टोल संचालन में बाधा डालते हुए जबरन वसूली की। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर तुरंत एफआईआर दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हॉकी-बैट और डंडों के साथ पहुंचे युवक शिकायत के अनुसार, घटना…
चंडीगढ़, 7 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- ED raid Mohali Chandigarh : प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार तड़के मोहाली और चंडीगढ़ में बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई चर्चित सनेटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित घोटाले और करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोपों को लेकर की गई। जानकारी के मुताबिक, खरड़ स्थित सेक्टर-121 की वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में आईटी सेक्टर से जुड़े कारोबारी नितिन गोहिल के फ्लैट पर दिल्ली से पहुंची ईडी टीम ने रेड की। जांच के दायरे में ABS टाउनशिप, ओल्टस बिल्डर्स और धीर कंस्ट्रक्शंस समेत कई बिल्डर्स बताए जा रहे हैं। इन पर लोगों…
