





जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, गुरुवार को दोनों कीमती धातुओं के भाव में जोरदार तेजी देखने को मिली। 24 कैरेट सोने की कीमत बुधवार के 1,43,000 रुपये से बढ़कर 1,48,500 रुपये हो गई है। यानी एक ही दिन में 5,500 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
22 कैरेट सोना भी हुआ महंगा
22 कैरेट सोने के भाव में भी अच्छी तेजी आई है। बुधवार को इसकी कीमत 1,32,990 रुपये थी, जो गुरुवार को बढ़कर 1,38,110 रुपये पर पहुंच गई। इस तरह 22 कैरेट सोना एक दिन में 5,120 रुपये महंगा हो गया।
Gold-Silver Price : चांदी की कीमत ₹1.96 लाख के पार
सोने के साथ चांदी के दामों में भी उछाल दर्ज किया गया है। बुधवार को चांदी 1,85,900 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, जबकि गुरुवार को इसका भाव बढ़कर 1,96,000 रुपये प्रति किलो हो गया। यानी चांदी की कीमत में एक दिन में 10,100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
जालंधर सराफा बाजार के ताजा भाव:
| धातु | बुधवार | गुरुवार |
|---|---|---|
| 24 कैरेट सोना | ₹1,43,000 | ₹1,48,500 |
| 22 कैरेट सोना | ₹1,32,990 | ₹1,38,110 |
| चांदी (प्रति किलो) | ₹1,85,900 | ₹1,96,000 |
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


