एस्ट्रो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Dhanteras Shopping for Zodiac Signs : धनतेरस का त्योहार आते ही बाजारों में खरीदारी की रौनक बढ़ जाती है। इस दिन लोग सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के, नए बर्तन और घरेलू सामान खरीदना शुभ मानते हैं। वहीं, कई घरों में धनतेरस पर नई झाड़ू खरीदने की भी परंपरा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार हर राशि के लिए खरीदारी की शुभ वस्तु अलग-अलग हो सकती है? दरअसल, सभी 12 राशियों के स्वामी ग्रह अलग होते हैं और ज्योतिष शास्त्र में इन ग्रहों का संबंध अलग-अलग धातुओं और वस्तुओं से माना गया है।…
Author: Vandna Verma
टेक डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- ChatGPT Animated GIF Generation Feature : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में OpenAI अपने लोकप्रिय चैटबॉट ChatGPT को लगातार नए फीचर्स के साथ अपग्रेड कर रहा है। इसी कड़ी में एक नए GIF जनरेशन फीचर की चर्चा है, जिसके जरिए यूजर्स टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखकर या अपनी फोटो अपलोड करके एनिमेटेड GIF तैयार कर सकेंगे। इससे साधारण तस्वीरों को अलग-अलग भाव-भंगिमाओं और एक्सप्रेशंस के साथ एनिमेशन में बदलना आसान हो सकता है। इस सुविधा के जरिए यूजर्स को GIF बनाने के लिए अलग-अलग थर्ड-पार्टी ऐप्स या जटिल एडिटिंग टूल्स पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। हालांकि, इस फीचर…
हेल्थ डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- ChatGPT Prompts for a Healthier Lifestyle : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपनी सेहत का ध्यान रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। काम का दबाव, अनियमित खान-पान, देर रात तक जागना और शारीरिक गतिविधियों की कमी धीरे-धीरे हमारी सेहत को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में लोग स्वस्थ रहने के लिए इंटरनेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद ले रहे हैं। अब ChatGPT की मदद से भी अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाने, खान-पान सुधारने और फिटनेस से जुड़े लक्ष्य तय करने में सहायता ली जा सकती है। अगर आप भी अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करना…
टेक डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- OTPs Repeatedly Arriving On Phone : डिजिटल बैंकिंग और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधी भी ठगी के नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसे में अगर आपके स्मार्टफोन पर बिना किसी लेनदेन या लॉगिन की कोशिश के लगातार OTP (वन टाइम पासवर्ड) आ रहे हैं, तो इसे सामान्य तकनीकी गड़बड़ी समझकर नजरअंदाज न करें। यह किसी के आपके बैंक, ईमेल या सोशल मीडिया अकाउंट में लॉगिन करने की कोशिश का संकेत हो सकता है। अचानक आने वाले OTP के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। जरूरी नहीं कि हर बार आपका अकाउंट हैक…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Modi Cabinet Expansion : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में जल्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार और फेरबदल हो सकता है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने बुधवार को इसके संकेत दिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों के चलते कैबिनेट विस्तार में थोड़ी देरी हुई है, लेकिन अब जल्द ही नए मंत्रियों को सरकार में शामिल किए जाने की संभावना है। इस बीच आठवले ने शरद पवार के एनडीए में शामिल होने की अटकलों पर भी स्थिति स्पष्ट की। नए चेहरों को मिल सकता है मौका, सामाजिक संतुलन पर रहेगा जोर…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Wife Demands $1500 Pocket Money : वैवाहिक विवाद से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणियां सामने आई हैं। एक मामले में पत्नी की ओर से नियमित गुजारा भत्ते के अलावा हर महीने 1500 डॉलर की मांग पर पीठ ने हल्के-फुल्के अंदाज में पॉकेट मनी को लेकर टिप्पणी की। वहीं, दूसरे मामले में अदालत ने स्पष्ट किया कि वैवाहिक संबंधों में सुधार की गुंजाइश न होने के आधार पर विदेशी अदालत से मिला तलाक भारतीय कानून के तहत अपने आप मान्य नहीं हो जाता। 1500 डॉलर की अतिरिक्त मांग पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी…
हेल्थ डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Ardha Ushtrasana Benefits : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग घंटों मोबाइल और लैपटॉप पर बैठकर काम करते हैं। लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठे रहने से शरीर में अकड़न, कमर दर्द और गर्दन में परेशानी हो सकती है। ऐसे में योग शरीर को सक्रिय रखने और मानसिक तनाव कम करने का एक अच्छा तरीका है। इन्हीं योगासनों में शामिल है अर्ध उष्ट्रासन, जिसका नियमित और सही तरीके से अभ्यास शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। क्या है अर्ध उष्ट्रासन? ‘उष्ट्र’ का अर्थ ऊंट और ‘अर्ध’ का अर्थ आधा होता है। इस…
मोगा (वीकैंड रिपोर्ट)- ED Raid in Punjab : पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी है। मोगा से आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के कई ठिकानों पर छापेमारी के बाद गुरुवार सुबह ED की टीम ने फिरोजपुर जिले के जीरा में निलंबित पटवारी नवदीप सिंह के घर रेड की। सुरक्षा के मद्देनजर घर के बाहर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान तैनात किए गए हैं। किसी को भी घर के अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। नवदीप सिंह पहले मोगा जिले के धर्मकोट में पटवारी…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Government DA Hike : चेयरमैन, जिला योजना बोर्ड, जालंधर, पंजाब सरकार एवं जिला अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी, जालंधर शहरी के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह ने पंजाब सरकार द्वारा राज्य के करीब 8 लाख सरकारी मुलाजिमों और पेंशनर्स को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के फैसले का जोरदार स्वागत किया है। उन्होंने इस फैसले को कर्मचारी और पेंशनर हितैषी बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आभार व्यक्त किया। अमृतपाल सिंह ने कहा कि महंगाई के इस दौर में DA में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी…
पटियाला (वीकैंड रिपोर्ट)- 450 Delegates Along with Chandumajra Leave the Akali Dal : पंजाब की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। विधानसभा हलका सनौर के पूर्व विधायक हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा ने अकाली दल पुनर सुरजीत से अपने सभी संबंध तोड़ने का ऐलान कर दिया है। उनके साथ हलका सनौर की पार्टी की पूरी टीम, ब्लॉक सदस्य, जिला और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी, सर्कल प्रधान, करीब 450 डेलीगेट्स और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के सदस्य जरनैल सिंह करतारपुर ने भी पार्टी से अलग होने की घोषणा की है। यह पार्टी ज्ञानि हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में काम कर रही…
