नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : CBSE Result 2023 : सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस साल कुल 87.33% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इनमें से 90.68% लड़कियां और 84.67% लड़के हैं। लड़कियां, लड़कों के मुकाबले 6.01% आगे रहीं। यह भी पढ़ें : Amritsar Blast Case : अमृतसर में हुए ब्लास्ट मामले में पंजाब के DGP गौरव यादव ने किए बड़े खुलासे 99.91 फीसदी रिजल्ट के साथ त्रिवेंद्रम जोन टॉप पर त्रिवेंद्रमफीसदी- 99.91 फीसदी, बंगलुरू – 98.64 फीसदी, चेन्नई – 97.40 फीसदी, दिल्ली वेस्ट – 93.24 फीसदी, चंडीगढ़ – 91.84 फीसदी, दिल्ली ईस्ट –…
Author: Vandna Verma
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट) : Amritsar Blast Case : अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास हुए ब्लास्ट मामले की गुत्थी को पंजाब पुलिस ने सुलझा लिया है। श्री हरमंदिर साहिब के सामने हेरिटेज स्ट्रीट और श्री गुरु रामदास सराय के पीछे बम धमाके करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी गौरव यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी पंजाब के ही रहने वाले हैं.इनसे विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। गिरफ्तार लोगों में आजादवीर सिंह, अमरीक सिंह, साहिब सिंह, हरजीत सिंह और धर्मेंद्र…
Today Horoscope for 12 May 2023 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका कोई परिजन आज आपके घर दावत पर आ सकता है। आज आप व्यस्त रहने के कारण अपने कार्यक्षेत्र के कुछ काम पर ध्यान नहीं देंगे। इससे बाद में आपको समस्या होगी। माता-पिता की सेवा में दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे। आप आज अपने से ज्यादा औरों के काम पर ध्यान लगाएंगे जिससे बाद में आपको समस्या होगी। बचपन के मित्र से मुलाकात होगी। वृष राशि / Horoscope for…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Delhi Govt vs LG Row : दिल्ली में अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के अधिकार को लेकर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया है। केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच राष्ट्रीय राजधानी में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में पांच जजों की पीठ ने अपना फैसला सुना दिया है। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अगुआई वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि यह सर्वसम्मति का फैसला है। यह भी पढ़ें : NIA Raid in J&K : टेरर…
श्रीनगर (वीकैंड रिपोर्ट) : NIA Raid in J&K : जम्मू कश्मीर में आतंकी संगठनों के खिलाफ एनआईए लगातार छापेमारी कर रही है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी द्वारा आतंकी फंडिंग मामले की चल रही जांच में गुरुवार को कश्मीर में करीब 12 स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के बड़गाम और बारामूला जिले में 11 स्थानों पर तलाशी जारी है। गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम के तहत जम्मू-कश्मीर में एक गैरकानूनी संगठन जमात-ए-इस्लामी द्वारा आतंकी फंडिंग के मामले में छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें : Factory Gas Leak : पंजाब में फैक्ट्री में गैस लीक,…
नंगल (वीकैंड रिपोर्ट) : Factory Gas Leak : रोपड़ जिले के नंगल में गुरुवार सुबह एक फैक्ट्री से गैस लीक होने के बाद हड़कंप मच गया। फैक्ट्री के नजदीक बने सेंटर सोल्जर प्राइवेट स्कूल के 30-35 बच्चों समेत कई लोग इसकी चपेट में आए। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। इस घटना के बाद चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें : Accident in Agra : भीषण सड़क हादसा: स्कूल बस का इंतजार कर रहे 5 बच्चों को कार ने रौंदा Factory Gas Leak : सभी को नंगल सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से कई…
आगरा (वीकैंड रिपोर्ट) : Accident in Agra : उत्तर प्रदेश के आगरा में भीषण सड़क हादसा हो गया है. स्कूल बस का इंतजार कर रहे 5 बच्चों को एक कार ने रौंद दिया। हादसे में 3 बच्चों की मौत हो गई कुछ बच्चों ने सड़क किनारे भागकर जान बचाई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों ने कार सवार लोगों को पकड़ लिया। यह भी पढ़ें : Golden Temple Blast Update : श्री दरबार साहिब में 5 दिन में तीसरा धमाका, 5 लोग हिरासत में Accident in Agra : घटना की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फतेहाबाद मार्ग…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट) : Golden Temple Blast Update : अमृतसर में बीते 5 दिनों में तीसरी बार धमाका हुआ है। यह ब्लास्ट स्वर्ण मंदिर के लंगर हॉल के करीब रात 12.10 बजे हुआ। धमाके की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। स्वर्ण मंदिर मैनेजमेंट ने तुरंत इसके बारे में पुलिस को सूचना दी। रात को ही पुलिस ने वहां पहुंचकर धमाके वाली जगह को सील कर दिया और घटनास्थल से दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह भी पढ़ें : Imran Khan Arrested : इमरान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में हिंसा, पूरे देश में इंटरनेट…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Apara Ekadashi 2023 : इस साल अपरा एकादशी 15 मई 2023 को है। इसे अचला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। ये व्रत भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। इस दिन व्रत रखा जाता है और विधि-विधान से श्री हरि विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि अपरा एकादशी व्रत से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है और स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है। इस व्रत को करने वाले लोगों की सभी मनोकामनाएं जल्द पूर्ण होती हैं। साथ ही सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।…
Today Horoscope for 11 May 2023 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी अपने किसी मित्र से नाराजगी रहेगी, लेकिन आपको अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने किसी शत्रुओं की कोई बात को लेकर क्रोध आ सकता है, लेकिन आप उस पर काबू बनाए रखें। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। वृष राशि / Horoscope for Taurus…
